अजय देवगन की 'मैदान' की बदली रिलीज डेट, इस दिन पर्दे पर पेश होगी फिल्म

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 3, 2020 15:59 IST2020-02-03T15:42:56+5:302020-02-03T15:59:48+5:30

फिल्म फुटबॉल के कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है। फिल्म का निर्देशन अमित रविंद्र शर्मा कर रहे हैं।बता दें कि सईद अब्दुल रहीम को भारत में फुटबॉल का फाउंडर कहा जाता है।

maidaan new release date ajay devgn film | अजय देवगन की 'मैदान' की बदली रिलीज डेट, इस दिन पर्दे पर पेश होगी फिल्म

अजय देवगन की 'मैदान' की बदली रिलीज डेट, इस दिन पर्दे पर पेश होगी फिल्म

Highlightsअजय देवगन फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' की सफलता के बाद अपनी नई फिल्म 'मैदान' में नजर आएंगे। वह फुटबॉल कोच सईद अब्दुल रहीम का किरदार निभाते दिखाई देंगे

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगनफिल्म  'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' की सफलता के बाद अपनी नई फिल्म 'मैदान' में नजर आएंगे। इसमें वह फुटबॉल कोच सईद अब्दुल रहीम का किरदार निभाते दिखाई देंगे। हालांकि, इस मूवी की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है।

 पहले ये फिल्म 27 नवबंर 2020 को रिलीज होने वाली थी।फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' को नई रिलीज डेट मिली है। अब ये मूवी 11 दिसंबर 2020 को रिलीज होगी। इसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। 

 यह फिल्म फुटबॉल के कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है। फिल्म का निर्देशन अमित रविंद्र शर्मा कर रहे हैं।बता दें कि सईद अब्दुल रहीम को भारत में फुटबॉल का फाउंडर कहा जाता है। वे 1950-1963 तक फुटबॉल कोच और भारतीय नेशनल टीम के मैनेजर भी थे। 'मैदान' में अजय देवगन के साथ प्रियामणि अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। 

 जबकि बोनी कपूर का प्रोड्यूस कर रहे हैं। जी स्टूडियोज के बैनर तले बन रही इस फिल्म में अजय देवन के साथ प्रियामणि, गजराव राव और बोमन ईरानी नजर आएंगे। इस फिल्म अजय पहली बार किसी प्लेयर की भूमिका में नजर आएंगे। अब देखना है तानाजी के बाद अजय देवगन की मैदान फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल करती है।

English summary :
Earlier, Ajay Devgan starrer Movie Maidaan was scheduled to be released on November 27, 2020. But, recently The film Critic Taran Adarsh has given this information on Twitter. He told that Ajay Devgan's film 'Maidan' has got a new release date. Now this movie will be released on 11 December 2020.


Web Title: maidaan new release date ajay devgn film

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे