लाइव न्यूज़ :

एक हादसे ने पूरी तरह से बदलकर रख दी थी महिमा चौधरी की जिंदगी, अपना चेहरा देखकर ही गई थीं डर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2020 14:49 IST

महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) ने साल 1997 में फिल्म 'परदेस' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन इसके बाद एक हादसे ने उन्हेंं कभी न भूलने वाला गम दे दिए। इस दर्दनाक हादसे का उन्होंने हाल ही में जिक्र किया

Open in App
ठळक मुद्देपरदेस फिल्म जैसी फिल्म में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली महिमा चौधरी को फैंस कैसे भूल सकते हैंमहिमा ने अपने करियर में नायाब एक्टिंग से फैंस को काफी दीवाना किया

परदेस फिल्म जैसी फिल्म में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली महिमा चौधरी को फैंस कैसे भूल सकते हैं। महिमा ने अपने करियर में नायाब एक्टिंग से फैंस को काफी दीवाना किया। एक्ट्रेस का करियर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया इसके पीछे का कारण एक हादसा है।  एक एक्सीडेंट ने महिमा के जीवन को पूरी तरह से बदलकर रख दिया था।

वो वक्त ऐसा था कि महिमा अपना चेहरा ही देखकर बुरी तरह से डर गई थीं। 1997 में महिमा ने परदेस फिल्म से अपने करियर का आगाज किया था। बड़े पर्दे पर फैंस महिमा का एक्टिंग और खूबसूरती के दीवाने हो गए थे। लेकिन एक हादसे ने उनसे करियर को छीन लिया था।

फैंस के दिलों पर राज करने वाली महिमा अचानक पर्दे से गायब हो गई थीं। अब हाल ही में महिमा ने पिंकविला पर एक इंटरव्यू दिया है। महिमा ने बताया कि ये बात साल 1999 के आस-पास की है, जब मैं प्रकाश झा के साथ अजय देवगन और काजोल की होम प्रोडक्शन फिल्म 'दिल क्या करे' की शूटिंग कर रही थी।

उस वक्त स्टूडियो जाते वक्त, बेंगलुरु में एक ट्रक ने मेरी कार को जबरदस्त टक्कर मार दी थी। ये टक्कर इतनी भयंकर थी कि गाड़ी के कांच के टुकड़े मेरे चेहरे पर आ लगे थे। हादसा इतना भयानक था कि कोई मदद को आगे नहीं आ रहा था। हॉस्पिटल पहुंचने के बाद जब मेरी मां और अजय आए तो दोनों कुछ बातें करने लगे। मैं फिर उठी और अपना चेहरा देखा।

इसके बाद मैं डर गई थी, इसके बाद मेरे चेहरे की सर्जरी हुई और डॉक्टर्स ने मेरे चेहरे से 67 कांच के टुकड़े निकाले थे। सर्जरी के बाद ठीक होने में काफी समय लगा था। इस दौरान वह शीशे में अपना चेहरा देखना पसंद नहीं करती थीं। महिमा का कहना है उनको पता तक नहीं कि आगे उनको फिल्मों में काम मिलेगा भी कि नहीं। जिस वक्त ये हादसा हुआ उनके पास कई फिल्में थीं।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच