अभिनेता विजय राज पर महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तारी के बाद जमानत
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2020 20:36 IST2020-11-03T19:13:50+5:302020-11-03T20:36:15+5:30
एडिशनल एसपी गोंदिया अतुल कुलकर्णी ने कहा कि अभिनेता विजय राज को कल गोंदिया से एक महिला क्रू मेंबर से कथित छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ एक मामला दर्ज़ किया गया है। बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

30 वर्षीय महिला ने अपने साथ छेड़छाड़ की शिकायत रामनगर पुलिस थाने में की थी। (photo-ani)
गोंदियाः बालीवुड अभिनेता विजय राज के खिलाफ फिल्म शेरनी की शूटिंग में शामिल क्रू महिला सदस्य की छेड़छाड़ की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। अभिनेता को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जमानत पर रिहा कर दिया गया।
Actor Vijay Raaz (file pic) was arrested from Gondia yesterday allegedly for molesting a woman crew member. A case has been registered: Atul Kulkarni, Additional SP, Gondia #Maharashtrapic.twitter.com/VfHoSXbJ7T
— ANI (@ANI) November 3, 2020
अभिनेता गोंदिया जिले से सटे मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में फिल्म की शूटिंग जारी है। सभी कलाकार गोंदिया के एक होटल में ठहरे हुए है। 30 वर्षीय महिला ने अपने साथ छेड़छाड़ की शिकायत रामनगर पुलिस थाने में की थी। अभिनेता के खिलाफ भादंवि की धारा 354(अ)(ड) के तहत मामला दर्ज किया गया था, 3 नवंबर को गिरफ्तारी के बाद दोपहर 2 बजे न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने अभिनेता को जमानत दे दी।