पति की हेयर स्टाइलिस्ट बनीं बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

By अमित कुमार | Updated: June 28, 2020 14:46 IST2020-06-28T14:46:47+5:302020-06-28T14:46:47+5:30

लॉकडाउन में हेयर कट एक नया ट्रेंड बन गया है। कई सितारे अपने पार्टनर का हेयर कट करते दिखे। इस लिस्ट में अब माधुरी दीक्षित का नाम भी जुड़ गया है।

Madhuri Dixit Turns Hair Stylist For Husband Shriram Nene Amid Lockdown | पति की हेयर स्टाइलिस्ट बनीं बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

" पद्मश्री " से सम्मनित हो चुकी हैं माधुरी दीक्षित। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlights हाल ही में माधुरी दीक्षित ने अपने पति श्रीराम नेने को एक नया हेयरकट दिया है। श्रीराम नेने ने सोशल मीडिया अपनी पत्नी के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है।

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज भी खूबसूरती के मामले में कई एक्ट्रेसेस को टक्कर देने का दम रखती हैं। हर मामले में माधुरी आज की एक्‍ट्रेससे से पीछे नहीं हैं। माधुरी दीक्षित अपने जमाने की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थी। लॉकडाउन की वजह से इन दिनों माधुरी दीक्षित अपने घर पर ही वर्कआउट कर रही हैं और ज्यादा से ज्यादा समय फैमिली के साथ बिता रही हैं।

हाल ही में माधुरी दीक्षित ने अपने पति श्रीराम नेने को एक नया हेयरकट दिया है। श्रीराम नेने ने सोशल मीडिया अपनी पत्नी के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। उस फोटो को शेयर करते हुए खुद राम नेने बता रहे हैं कि माधुरी ने उनका हेयरकट किया है। फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा, 'हैट्स ऑफ टू माइ न्यू हेयर स्टाइलिस्ट। शुक्रिया हनी।' यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

'कर्मा' और 'तेजाब' से मिली पहचान 

साल 1984 में फिल्म 'अबोध' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली माधुरी के लिए इस मुकाम पर पहुंचना इतना आसान नहीं था। पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में माधुरी ने बताया था कि फिल्मों में सपॉर्टिंग रोल्स से उन्हें शुरुआत करनी पड़ी। 'कर्मा' और 'तेजाब' जैसी फिल्मों ने उन्हें बतौर एक्ट्रेस इंडस्ट्री में पहचान दिलाई।

" पद्मश्री " से सम्मनित हो चुकी हैं माधुरी दीक्षित

माधुरी को हिंदी सिनेमा में उनके बेहतरीन अदाकारी के लिये चार बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री एक बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और एक स्पेशल अवार्ड से नवाजा जा चुका है। इन सभी पुरस्कारों के अलावा उन्हे भारत सरकार के चतुर्थ सर्वोच्च नागारिक सम्मान " पद्मश्री " से सम्मनित किया गया।

Web Title: Madhuri Dixit Turns Hair Stylist For Husband Shriram Nene Amid Lockdown

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे