शादी की सालगिराह पर रोमांटिक हुईं माधुरी दीक्षित, पति को KISS करते हुए की फोटो हुई वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 18, 2019 11:25 IST2019-10-18T11:25:30+5:302019-10-18T11:25:30+5:30

नाधुरी दीक्षित आने डांस और एक्टिंग के लिए फैंस के बीच जानी जाती हैं। इन दिनों माधुरी की खास फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

madhuri dixit kisses ram nene on 20th wedding anniversary | शादी की सालगिराह पर रोमांटिक हुईं माधुरी दीक्षित, पति को KISS करते हुए की फोटो हुई वायरल

शादी की सालगिराह पर रोमांटिक हुईं माधुरी दीक्षित, पति को KISS करते हुए की फोटो हुई वायरल

Highlightsमाधुरी और राम की शादी 17 अक्टूबर 1999 में हुई थी। माधुरी ने हाल ही में डांस दीवाने सीजर 2 को जज किया है।

माधुरी दीक्षित ने करवा चौथ के मौके पर  पति श्री राम नेने के साथ फोटो शेयर की है। माधुरी  और राम की सेल्फी सोशल मीडिया पर छा गई है। खास बात ये है कि इस सेल्फी में माधुरी राम के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। माधुरी ने फोटो शेयर करते हुए एक खास मैसेज भी शेयर किया है।

दरअसल माधुरा और राम की 20वी सालगिरह थी। फोटो के ब्रैंकग्राउंड को देखकर कयास लगाया जा रहा है कि ये फोटो भारत की नहीं बल्कि किसी विदेश की है। फोटो शेयर करते हुए माधुरी ने लिखा है कि जनम जनम के साथी, 20वीं सालगिरह।


फोटो में माधुरी और राम एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। राम नेरे पेशे से डॉक्टर हैं और लाइमलाइट से दूर रहते हैं। राम माधुरी के साथ अक्सर किसी ना किसी अवार्ड फंक्शन में दिखाई देते रहते हैं।

माधुरी और राम की शादी 17 अक्टूबर 1999 में हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। माधुरी ने हाल ही में डांस दीवाने सीजर 2 को जज किया है। बड़े पर्दे की बात करें तो माधुरी की आखिरी रिलीज फिल्म 'कलंक' है। इस फिल्म से काफी उम्मीदे थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई।   
 

Web Title: madhuri dixit kisses ram nene on 20th wedding anniversary

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे