लाइव न्यूज़ :

2021 में लव सिन्हा निभाना चाहते हैं एक सुपरविलन की भूमिका, कर रहे हैं ये खास तैयारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2020 15:59 IST

लव सिन्हा अपने पिता की कल्ट-हिट फिल्म विश्वनाथ के रीमेक का हिस्सा बनने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है।

Open in App
ठळक मुद्देजूनियर शॉटगन 'विश्वनाथ' के रीमेक पर काम करने के लिए प्लान कर रहे हैं।विश्वनाथ उनके दिल के बेहद करीब हैं क्योंकि उनके पिता इस फिल्म में अभिनय कर चुके हैं।

जैसे-जैसे साल खत्म होने के करीब आता जा रहा है, वैसे-वैसे इंडस्ट्री के कलाकार इस तपिश भरे साल के बारे में अपने विचार साझा कर रहे हैं और साथ ही नए साल को लेकर उनकी आकांक्षाएं भी शुरू होने लगी हैं। लव सिन्हा ने भी सोशल मीडिया पर अपने विचारों को साझा करते हुए बताया कि 2021 के लिए उनकी आशाएं और सपने क्या हैं।

समर्पित युवा अभिनेता आने वाले वर्ष में एक अलग प्रकार की भूमिका निभाने की उम्मीद कर रहा है। फिल्म के हीरो हमेशा यादगार होते हैं, लेकिन विलन की भूमिका निभाते हुए ऑडियंस पर अपनी छाप छोड़ने के लिए एक सच्चे कलाकार की जरूरत होती है। शोले का गब्बर, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई का दाऊद इब्राहिम, पद्मावत का अलाउद्दीन खिलजी सभी अविश्वसनीय रूप से प्रभावशाली और मजबूत विलन थे, जिन्होंने ऑडियंस के लिए एक स्थायी प्रभाव छोड़ा। लव भी ऐसी ही छाप छोड़ने की उम्मीद कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने मेंशन किया, "मैंने पहले भी यह लिखा है, लेकिन मेरा ड्रीम रोल सुपरविलन या एंटी हीरो की भूमिका निभाने का है। मैं अपने #2021 गोल्स के चलते क्रिश 4 में नकारात्मक भूमिका या विश्वनाथ के रीमेक में मुख्य भूमिका निभाना चाहता हूं।"

लव सिन्हा ने नकारात्मक किरदार निभाने की अपनी इच्छा के बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि नकारात्मक चरित्र किसी भी अभिनेता को चुनौती देता है और व्यक्तिगत रूप से, मुझे हमेशा एक नकारात्मक चरित्र निभाने में दिलचस्पी रही है क्योंकि यह आपको विभिन्न भावनाओं और अपने स्वयं के व्यक्तित्व के विभिन्न रंगों का पता लगाने की अनुमति देता है।"

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच