अनुराग बसु की फिल्म 'लूडो' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, दिखी चार अलग-अलग कहानियों की झलक

By एएनआई | Updated: December 27, 2019 17:25 IST2019-12-27T17:25:57+5:302019-12-27T17:25:57+5:30

फिल्म 'लूडो' में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा अपनी एक्टिंग के जादू से लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

Ludo first poster Anurag Basu announces film starring Abhishek Bachchan and Rajkummar Rao | अनुराग बसु की फिल्म 'लूडो' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, दिखी चार अलग-अलग कहानियों की झलक

अनुराग बसु की फिल्म 'लूडो' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, दिखी चार अलग-अलग कहानियों की झलक (Photo Credit: Twitter)

Highlightsफिल्म 'लूडो' में पंकज त्रिपाठी और 'दंगल' फेम फातिमा सना शेख भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।फिल्म 'लूडो' 24 अप्रैल 2020 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड स्टार्स अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॅाय कपूर और सनाया मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'लूडो' का शुक्रवार को पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु हैं। शुक्रवार को फिल्म प्रोड्यूसर्स ने इस फिल्म की घोषणा की।

फिल्म के कलाकारों के साथ फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया। अनुराग बसु द्वारा निर्मित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी और 'दंगल' फेम फातिमा सना शेख भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए अनुराग बसु अपनी अगली फिल्म लूडो के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं।

फिल्म 'लूडो' में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा अपनी एक्टिंग के जादू से लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। मेकर्स ने फिल्म का जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें चार अलग तरह की कहानियां दिखाई दे रही हैं। भूषण कुमार और अनुराग बसु द्वारा निर्मित फिल्म 'लूडो' 24 अप्रैल 2020 को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए तैयार है।

Read in English

Web Title: Ludo first poster Anurag Basu announces film starring Abhishek Bachchan and Rajkummar Rao

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे