लाइव न्यूज़ :

गाने किसी और ने लिखे क्रेडिट समीर को दे दिया गया, T-Series को लेकर लकी अली का खुलासा

By अनिल शर्मा | Updated: November 24, 2021 12:50 IST

सिंगर लकी अली ने कहा है कि उन्होंने टी-सीरीज के साथ 'कभी ऐसा लगता है' एल्बम रिकॉर्ड किया था जिसे गीतकार को उचित श्रेय देने की मांग पर रोक दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देलकी अली ने कहा कि 2004 में टी-सीरीज ने 'कभी ऐसा लगता है' एल्बम को रोक दिया थालकी अली ने कहा कि एल्बम के गीत किसी और ने लिखे थे लेकिन सारा श्रेय समीर को दिया जा गया था

मुंबईः सिंगर लकी अली ने कहा है कि उन्होंने टी-सीरीज के साथ 'कभी ऐसा लगता है'  ऐल्बम रिकॉर्ड किया था जिसे गीतकार को उचित श्रेय देने की मांग पर रोक दिया गया था। बॉलीवुड में 'म्यूजिक लेबल' की बात पर अपनी राय रखते हुए लकी अली ने एक लंबा फेसबुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने कहा है कि यह कोई नई बात नहीं है बल्कि 2004 में मेरी आई  ऐल्बम के साथ ऐसा हुआ था।

लकी अली लिखते हैं, हमने टी-सीरीज के साथ एक  ऐल्बम 'कभी ऐसा लगता है' किया था जिसके गीत लंदन के सोहो में माइक स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया था। और इसके कुछ गीत मुंबई में टी सीरीज स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया। असलम ने मेरे साथ  ऐल्बम लिखा था और लंदन से बाहर स्थित एक अन्य गीतकार ने इसके एक गीत- 'जब से मिली तुमसे' गीत लिखा था। उसका नाम सलमा था और वह क्वेटा से थी…। लेकिन मजेदार बता है कि  ऐल्बम लिखने का पूरा श्रेय समीर को दे दिया गया क्योंकि उन्हें टी सीरीज द्वारा प्रचारित किया जा रहा था ...।

लकी अली ने आगे लिखा कि समीर को गाने लिखने के श्रेय को लेकर मैंने भूषण कुमार से सवाल किया जिसके बाद उन्होंने  ऐल्बम ही रोक दिया। सिंगर ने कहा कि असलम को उनका उचित श्रेय मिलना चाहिए था।

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में, लकी अली का 'ओह सनम' का नया गायन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ था। हाल ही में, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता डेरेक ओ ब्रायन के साथ गायक की तस्वीर इंटरनेट पर सामने आई, जिससे भारतीय राजनीति में उनके प्रवेश की अटकलें लगाई गईं।

लकी अली ने तब हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा था कि वह राजनीति में शामिल नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा था कि मुझसे कोई नहीं पूछता, और हर कोई मान लेता है। मेरे पास प्रवक्ता नहीं है। मैं अपने लिए बोलता हूं। सिंगर ने कहा था कि मेरा काम संगीत आधारित और कनेक्शन आधारित है। इसका राजनीतिक विचारधारा से कोई लेना-देना नहीं है। मैं राजनीति से दूर रहना चाहता हूं। लेकिन मुझे ऐसे लोगों से मिलना अच्छा लगता है, जो मुझे लगता है कि मेरे सम्मान के पात्र हैं।

 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच