#LokmatMostStylish: हिमेश रेशमिया को मिला मोस्ट स्टाइलिश म्यूजिक डायरेक्ट का अवॉर्ड
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 18, 2019 22:38 IST2019-12-18T21:47:55+5:302019-12-18T22:38:16+5:30
Lokmat Most Stylish Award 2019 में हिमेश रेशमिया को द मोस्टस्टाइश म्यूजिक डायरेक्ट का अवॉर्ड दिया गया।

#LokmatMostStylish: हिमेश रेशमिया को मिला मोस्ट स्टाइलिश म्यूजिक डायरेक्ट का अवॉर्ड
लोकमत ग्रुप का लोकमत मोस्टस्टाइश म्यूजिक डायरेक्ट का अवॉर्ड हिमेश रेशमिया को दिया गया। हिमेश एक से एक नायाब फिल्मों को म्यूजिक दे चुके हैं और कई फिल्मों में गाना भी गा चुके हैं।
हिमेश ने यहां धन्यवाद दिया है और कहा कि कहने को कुछ है नहीं, मेरी फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है जल्द मुझे बेस्ट एक्टर होप शो अवॉर्ड मिले। यहां हिमेश ने अपनी एक फिल्म का गाना भी गाया।
आपको बता दें कि लोकमत ग्रुप का महाराष्ट्र मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड की शुरुआत दिसंबर 2016 में हुई थी। पहले लोकमत महाराष्ट्र मोस्ट स्टालिश अवार्ड दिसंबर 2016 में बांटे गए थे।
लोकमत ग्रुप का लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड का फंक्शन आज शाम धमाल मचाने के लिए तैयार है। इसका भव्य आयोजन मुंबई में बुधवार (18 दिसंबर) को होने जा रहा है। लोकमत ग्रुप द्वारा दिया जाने वाला लोकमत मोस्ट स्टाइलिश 2019 का यह चौथा साल है।
अभिनेता अजय देवगन को लोकमत मोस्ट स्टाइलिश सुपरस्टार का अवार्ड दिया गया है।