'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2018' में छाया बॉलीवुड, करीना व अक्षय को मिला स्पेशल अवार्ड
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 11, 2018 10:29 IST2018-04-11T09:54:19+5:302018-04-11T10:29:04+5:30
हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड से लेकर समाजसेवा करने वालों तक को इस सम्मान से सम्मानित किया गया।

Lokmat Maharashtrian of the Year 2018
मुंबई, 11 अप्रैल: 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2018' पुरस्कार का वितरण मंगलवार (10 अप्रैल) को किया गया। हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड से लेकर समाजसेवा करने वालों तक को इस सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवार्ड के वितरण समारोह में कई बड़े सितारे पहुंचे। जिनको अवार्ड से नावाजा गया। इस समारोह में महाराष्ट्र के सीमए देवेंद्र फड़नवीस ने भी शिरकत की।
देवदास फिल्म से बॉलीवुड में गाने की शुरुआत करने वाली श्रेया घोषाल को भी यहां सम्मानित किया गया। भारत की श्रेष्ठ गायिकाओं में ये एक श्रेया को सर्वश्रेष्ठ गायिका के अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनको मराठी फिल्म 'देव' के 'रोज रोज नए थे' गाने के लिए अवार्ड से नवाजा गया।
हमेशा अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री करीना कपूर ने भी इस समारोह में शिरकत की। करीना को यहां बेस्ट पॉवर आयकॉन के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। करीना ने यहां जमकर अपनी दिल की बातें भी शेयर की।
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अक्षय कुमार को भी यहां एक स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अक्षय को सोशल इन्फ्लूअन्सर के अवार्ड से नवाजा गया। यहां अक्षय यहां ने एक बार फिर से यहां अपना ही अंदाज दिखाया, उन्होंने यहा मराठी भाषा में सवालों के जवाब दिए।