लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: विवेक ओबेरॉय ने कहा- 'राजनीति में आया तो वडोदरा से लडूंगा चुनाव'

By भाषा | Updated: April 7, 2019 00:10 IST

 विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी को लेकर लगातार विवाद बना हुआ है। लोकसभा चुनाव से पहले इस फिल्म को रिलीज किए जाने का कई लोग विरोध जता रहे हैं।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म में उनकी भूमिका निभाने वाले अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा कि अगर वह राजनीति में शामिल होते हैं तो वह 2024 के लोकसभा चुनाव में वडोदरा से चुनाव लड़ सकते हैं।

उमंग कुमार द्वारा निर्देशित अपनी फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ के प्रचार के लिए आये अभिनेता ने यहां पारुल विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ एक संवाद सत्र में भाग लेने के दौरान यह बात कही। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को बायोपिक की रिलीज पर रोक लगाने की याचिका पर तत्काल सुनवायी से इनकार कर दिया।

उन्होंने फिल्म के बारे में कहा, ‘‘यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की प्रेरणादायक कहानी है, जो देश के प्रधानमंत्री बने और बिना किसी समर्थन या जातिगत राजनीति के दुनिया के सबसे बड़े नेताओं में से एक हैं।’’ 

वहीं विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी को लेकर लगातार विवाद बना हुआ है। लोकसभा चुनाव से पहले इस फिल्म को रिलीज किए जाने का कई लोग विरोध जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस फिल्म में किसी पार्टी का प्रोपोगेंडा भी हो सकता है। यही कारण है कि अभी हाल ही में इस फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी हुई थी। 

विवेक ओबेरॉय ने शनिवार को बात करते हुए न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, 'भले ही फिल्म की रिलीज डेट अभी डीले कर दी गई हो मगर हम इस फिल्म को जनता तक पहुंचाने के लिए व्याकुल हैं। कुछ बहुत पावरफुल लोग हैं जो इस फिल्म के अगेंन्सट खड़े हैं। इनमें कुछ जाने-माने वकील भी हैं। मगर हम भी तैयार है वो हमें डीले कर सकते हैं मगर रोक नहीं सकते।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावविवेक ओबेरॉयनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया