रामायण-महाभारत के बाद शाहरुख खान का ये फेमस शो फैंस को करेगा मनोरंजित, इस चैनल पर होगा प्रसारित-नहीं देने होंगे देखने के लिए पैसे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 28, 2020 14:27 IST2020-03-28T14:27:43+5:302020-03-28T14:27:43+5:30

शाहरुख खान के चाहने वालों के एक खुशी की बात सामने आई है। फैंस एक्टर को एक बार फिर से छोटे पर्दे पर एक्टिंग करते देख पाएंगे।

lockdown shah rukh khan classic circus to re run on tv | रामायण-महाभारत के बाद शाहरुख खान का ये फेमस शो फैंस को करेगा मनोरंजित, इस चैनल पर होगा प्रसारित-नहीं देने होंगे देखने के लिए पैसे

रामायण-महाभारत के बाद शाहरुख खान का ये फेमस शो फैंस को करेगा मनोरंजित, इस चैनल पर होगा प्रसारित-नहीं देने होंगे देखने के लिए पैसे

Highlights21 दिन के लॉकडाउन के कारण लोग इन दिनों घरों पर हैंटीवी सीरियल्स की शूटिंग ना हो पाने के कारण पुराने एपिसोड फिर से टेलीकास्ट किए जा रहे हैं।

21 दिन के लॉकडाउन के कारण लोग इन दिनों घरों पर हैं। ऐसे में टीवी सीरियल्स की शूटिंग ना हो पाने के कारण पुराने एपिसोड फिर से टेलीकास्ट किए जा रहे हैं।  ऐसे में फैंस एक बार फिर से 80 और 90 के दशक के सीरिल्य दिखाए जाने की मांग कर रहे हैं। लोगों की जबरदस्त मांग के बाद रामायण और महाभारत का प्रसारण एक बार फिर से कर दिया गया है। अब शाहरुख खान के फेमस शो सर्कस की भी वापसी होने जा रही है।

शाहरुख खान के चाहने वालों के एक खुशी की बात सामने आई है। फैंस एक्टर को एक बार फिर से छोटे पर्दे पर एक्टिंग करते देख पाएंगे। शाहरुख का पुराना शो सर्कस दूरदर्शन पर पेश किया जाएगा।

दूरदर्शन नेशनल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. दूरदर्शन ने ट्वीट किया- Shekharan is BACK, फ्रेंड्स घर पर रहिए और आपके फेवरेट स्टार शाहरुख खान का शो सर्कस (1989) देखिए दूरदर्शन पर 28 मार्च रात 8 बजे। दूसरे ट्वीट में लिखा- शाहरुख के फैंस के लिए खुशखबरी। उनका शो सर्कस अब फिर से दूरदर्शन पर दिखाया जाएगा।


इस खबर के सामने आने से फैंस के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। रामायण जहां दूरदर्शन पर तो वहीं महाभारत डीडी भारती पर पेश किया जा रहा है। ऐसे में लोगों के लिए सर्कस की वापसी सोने पर सुहागा का काम करने वाली है। 

19 एपिसोड वाला शाहरुख खान का शो सर्कस 1989 में पेश किया गया था। शाहरुख खान इस शो में शेखरण के किरदार में थे। इस शो में वो अहम किरदार में थे। शो में शाहरुख खान के रोल को काफी पसंद किया गया था। शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। उन्होंने फौजी, दिल दरिया जैसे फेमस टीवी शोज दिए हैं।

Web Title: lockdown shah rukh khan classic circus to re run on tv

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे