लाइव न्यूज़ :

सारा अली खान को पीछे छोड़ मोस्ट सर्चेबल पर्सनालिटी की लिस्ट में नंबर वन हुई प्रिया प्रकाश, यहां देखें टॉप 10 की लिस्ट

By मेघना वर्मा | Updated: December 29, 2018 15:32 IST

सिर्फ दीपिका-रणवीर ही नहीं प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर ने भी इस साल शादी रचा ली। वहीं  फिल्म केदारनाथ के साथ सारा अली खान ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया।

Open in App

साल 2018 में कई बड़ी चीजें हुई। अब जहां एक ओर भाजपा विधानसभा चुनाव हार गई तो दूसरी ओर दीपिका पादूकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध गए। सिर्फ दीपिका-रणवीर ही नहीं प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर ने भी इस साल शादी रचा ली। वहीं  फिल्म केदारनाथ के साथ सारा अली खान ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया। देश में एंटरटेरमेंट के नजरिए से देंखे तो कई बड़ी चीजें हुई है।

गूगल की सर्च लिस्ट की बात करें तो इस साल की मोस्ट सर्चेबल पर्सानालिटी की लिस्ट में सबसे पहला नाम किसी बड़े नेता या अभिनेता का नहीं बल्कि एक छोटी सी वायरल क्लिप से रातों-रात स्टार बनी प्रिया प्रकाश वारियर का है। जी हां आइए आपको बताते हैं साल 2018 की मोस्ट सर्चेबल पर्सनालिटी की टॉप 10 लिस्ट। 

1. प्रिया प्रकाश वारियर

सोशल मीडिया पर अगर आप एक्टिव हैं तो आपने प्रिया का वो वायरल वीडियो जरूर देखा होगा जिसमें वह अपनी खूबसूरत आंखों से आंख मारते हुए दिखाई दे रही हैं। साउथ की एक फिल्म के इस वायरल क्लिप ने प्रिया को रातों रात स्टार बना दिया। इसके बाद ना सिर्फ उनके फैंस की संख्या बढ़ गई बल्कि उनकी डिमांड भी काफी ज्यादा हो गई। 

2. निक जोनस

हॉलीवुड एक्टर और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। गूगल पर सबसे ज्यादा निक जोनस को सर्च किया गया है। आपको बता दें इसी साल प्रियंका चोपड़ा ने राजस्थान में निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। 

3. सपना चौधरी

किसी भी स्टार को पीछे पछाड़ते हुए सपना चौधरी ने सर्चेबल लिस्ट में तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। हरियाणवी एक्टर और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट इस साल लोगों के बीच काफी चर्चित रही। 

4. प्रियंका चोपड़ा

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा। इस साल शादी के बंधन में बंधी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी नई फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। 

5. आनंद अहूजा

अब फैशन आइकन कही जाने वाली सोनम कपूर किसी से शादी करेंगी और उन्हें सर्च ना किया जाए ये कैसा संभव है तभी तो इस बार गूगल की मोस्ट सर्चेबल लिस्ट में पांचवा नाम है सोनम कपूर के हसबैंड और बिजनेस मैन आनंद अहूजा का। लोगों ने सबसे ज्यादा इन्हें और इनकी प्रोफाइल को गूगल पर सर्च किया है। 

6. सारा अली खान

इसी साल फिल्म केदारनाथ से लोगों का दिल जीतने वाली सारा अली खान का नाम इस लिस्ट में छठवें नंबर पर आता है। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा ने पहली ही फिल्म में अपनी एक्टिंग से लोगों को दिल जीत लिया। सिर्फ यही नहीं सारा ने फिल्म प्रमोशन्स के टाइम जिस तरह मीडिया को फेस किया और स्मार्टली हैंडिल किया वो भी काबिले तारीफ है। 

7. सलमान खान

दबंग खान की पॉपुलैरिटी कहीं से कम होती नहीं दिख रही। भाईजान दिन ब दिन लोगों के बीच और फेमस होते जा रहे हैं। यही कारण है कि 2018 में भाई जान का नाम गूगल की मोस्ट सर्चेबल पर्सनालिटी की लिस्ट में सातंवे नंबर पर आता है। आपको बता दें इसी साल सलमान के काला हिरण मामले पर भी फैसला लिया गया था उस वक्त भी सलमान खान को लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया था। 

8. मेगन मार्कल

अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन मार्कल को भी इस बार भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। मार्कल ने इसी साल ब्रिटेन के राजकुमार हैरी के साथ शादी रचा ली है। इसी के बाद से मेगन मार्कल और भी ज्यादा लोगों के बीच आ गई। 

9. अनूप जलोटा

भजन गायक अनूप जलोटा इस साल सबसे ज्यादा सर्च पर्सनालिटी की टॉप 10 की लिस्ट में शुमार हैं। आपको बता दें अनूप इस बार के बिग बॉस सीजन 12 के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके हैं। इस शो में वह जसलीन मथारू के साथ जोड़ी बनाकर गए थे। जहां कयास लगाया जा रहा था कि वह 29 साल की जसलीन के साथ रिलेशनशिप में हैं। इसी के बाद से लोगों ने अनूप का सर्च करना शुरू कर दिया था। 

10. बोनी कपूर

डायरेक्टर बोनी कपूर भी इस लिस्ट में 10वें नंबर पर आते हैं। श्रीदेवी के पति और अर्जुन-जाह्नन्वी के फादर बोनी कपूर को भी इस साल लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया। आपको बता दें इस साल ही जाह्न्वी कपूर की डेब्यू फिल्म धड़क रिलीज हुई थी। जो ना तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर पाई और ना ही लोगों को खासा पसंद आई। 

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: AAP विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंका, देखें वायरल वीडियो

कारोबारIndiGo Crisis: इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने फ्लाइट कैंसिल होने पर माफी मांगी, कहा- बताया कब स्थिति हो जाएगी सामान्य

क्रिकेटस्मृति मंधाना ने शादी टलने पर तोड़ी चुप्पी, उनके हाथों में नहीं दिखी सगाई की अंगूठी

क्रिकेटक्या IPL 2026 में रियान पराग करेंगे राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी? असम के क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: फिल्म में दानिश पंडोर निभा रहे हैं उज़ैर बलूच का किरदार, कराची का खूंखार गैंगस्टर जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल, देखें उसकी हैवानियत

बॉलीवुड चुस्कीगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में 2025, जिन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीबहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में कार्तिक आर्यन का डांस, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया