लाइव न्यूज़ :

Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेशकर की तबीयत में आया मामूली सुधार, लेकिन हालत अब भी गंभीर

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 12, 2019 15:06 IST

90 वर्षीय लता मंगेशकर को सोमवार तड़के ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर पतित समधानी उनका उपचार कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलता मंगेशकर को सोमवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।लता मंगेशकर को 2001 में सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया था।

सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद यहां के एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की तबीयत में ‘मामूली सुधार’ हुआ लेकिन उनकी स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

90 वर्षीय लता मंगेशकर को सोमवार तड़के ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर पतित समधानी उनका उपचार कर रहे हैं। अस्पताल से जुड़े एक सूत्र ने बताया,‘‘उनकी तबियत में मामूली सुधार हुआ है लेकिन हालत गंभीर है।’’

वहीं लता की पीआर टीम ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि उनकी हालत ‘स्थिर’ है। बयान में कहा गया,‘‘ उनके पैरामीटर्स अच्छे हैं। सच कहें तो उन्होंने बहुत ही अच्छी लड़ाई लड़ी और वह उबर रही हैं। एक गायिका होने की वजह से उनके फेफड़ों की क्षमता मददगार रही है। वह सच में एक योद्धा हैं।

जब लता जी को अस्पताल से छुट्टी मिलेगी और वह घर वापस आएंगी तो हम सब को इसकी जानकारी देंगे। (हम) अनुरोध करते हैं कि हम फिलहाल उनके परिवार को वह दें जिसका वह हकदार है।’’ हिंदी, क्षेत्रीय और विदेशी भाषाओं में हजारों गीतों को अपनी आवाज दे चुकीं लता मंगेशकर ने इस वर्ष अपना आखिरी गीत ‘‘सौगंध मुझे इस मिट्टी की’’ रिकॉर्ड किया था जो 30 मार्च को रिलीज हुआ था। उन्हें 2001 में सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया था।

टॅग्स :लता मंगेशकरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच