सैफ अली खान की 'लाल कप्तान' का जबरदस्त टीजर हुआ रिलीज, एक्टर ने कहा-हर काम का अपना रावण, हर राम का अपना दशहरा
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 16, 2019 13:07 IST2019-08-16T13:07:14+5:302019-08-16T13:07:14+5:30
'लाल कप्तान' अक्तूबर में दशहरे पर रिलीज हो रही है और इसके पहले टीजर में चेहरे पर राख मलते सैफ को देखकर जबरदस्त फीलिंग आ रही है।

सैफ अली खान की 'लाल कप्तान' का जबरदस्त टीजर हुआ रिलीज, एक्टर ने कहा-हर काम का अपना रावण, हर राम का अपना दशहरा
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का आज जन्मदिन है। सैफ का आज 49वां जन्मदिन है। इस साल सैफ दो जबरदस्त फिल्मों में नजर आने वाले हैं। एक जवानी जानेमन दूसरी लाल कप्तान। ऐसे में सैफ को लाल कप्तान के मकर्स ने बड़ा तोहफा दिया है। लाल कप्तान का शुक्रवार को फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।
लाल कप्तान में सैफ एक नागा साधु के रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर पेश किया गया है जिसमें केवल सैफ अली खान ही नजर आ रहे हैं। ये टीजर 36 सेकेंड का है। जिसमें सैफ अपने चेहरे पर भस्म लगाते नजर आ रहे हैं।
Saif Ali Khan... First glimpse of #LaalKaptaan... Directed by Navdeep Singh... Eros International and Colour Yellow Productions presentation... 11 Oct 2019 release. #Dussehrapic.twitter.com/9Wz3xO5Vvs
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 16, 2019
सैफ का लुक काफी दमदार लग रहा है। वहीं सैफ अपनी दमदार आवाज में कहते हैं कि हर काम का अपना रावण, हर राम का अपना दशहरा। लाल कप्तान का निर्देशन नवदीप सिंह ने किया है। इरोस इंटरनेशल और कलर येलो प्रोडक्शंस फिल्म के निर्माता हैं।

टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है। फिल्म 11 अक्टूबर को पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म की भिड़ंत प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काई इज पिंक से होगी। सैफ अली खान की बात करें तो वह इन दिनों अपनी वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स 2 के कारण फैंस के बीच छाए हुए हैं।