'मैं नगमा और गांगुली के सभी राज जानता हूं', एक्टर ने कहा- मुझसे बेहतर कोई स्क्रिप्ट नहीं लिख सकता
By अनिल शर्मा | Published: July 15, 2021 12:50 PM2021-07-15T12:50:08+5:302021-07-15T13:05:39+5:30
केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बाबत एक ट्वीट किया। और बताया कि बॉयोपिक के लिए वे दुनिया के वे सबसे अच्छे स्क्रिप्ट राइटर हैं। केआरके ने ट्वीट किया- सौरव गांगुली की बायोपिक की स्क्रिप्ट लिखने के लिए मैं दुनिया का बेस्ट राइटर हूं।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बॉयोपिक की खबरें जोरों पर हैं। मीडिया में ऐसी रिपोर्ट आ रही हैं कि सौरभ गांगुली की बॉयोपिक में रणबीर सिंह क्रिकेटर की भूमिका निभा सकते हैं तो वहीं फिल्म की बजट भी 200 से 250 करोड़ बताई जा रही हैं। इन खबरों के बीच खुद को नंबर वन क्रिटिक बताने वाले एक्टर कमाल राशिद खान यानी केआरके ने दावा किया है कि उन्हें सौरव गांगुली और नगमा के बीच के सारे राज पता हैं, लिहाजा उनसे बेहतर बॉयोपिक की स्क्रिपट कोई और नहीं लिख सकता।
केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बाबत एक ट्वीट किया। और बताया कि बॉयोपिक के लिए वे दुनिया के वे सबसे अच्छे स्क्रिप्ट राइटर हैं। केआरके ने ट्वीट किया- सौरव गांगुली की बायोपिक की स्क्रिप्ट लिखने के लिए मैं दुनिया का बेस्ट राइटर हूं। क्योंकि मैं गांगुली और नगमा की लव स्टोरी के सभी राज जानता हूं। मेरी दोस्त नगमा ने मुझे इस रिश्ते के बारे में एक एक चीज बताई है। इसलिए अगर मेकर्स फिल्म में फेक चीजें दिखाएंगे तो मैं आपको 0 दूंगा।
I am the best writer in the world to write script of @SGanguly99 biopic because I know all the secrets of Nagma and Ganguly love story. My friend Nagma told me each and everything. So If makers will show fake things in the film, then I will give 0*!
— KRK (@kamaalrkhan) July 14, 2021
केआरके के इस ट्वीट के बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा- बना डाल भाई और फिर अपने आपको ऑस्कर भी दे देना। मुझे यकीन है कि आपको गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में ऐसी विशेषताएं मिलेंगी जो सिनेमा के इतिहास में पहली बार- आप लेखक, निर्देशक, अभिनेता, संगीतकार होंगे। गीतकार, गायक, निर्माता, समीक्षक और एकमात्र दर्शक भी।
Banaa daal bhai and firr apne aaap ko oscar bhee de dena.. I am sure you will get features in the Guinness book of records as in the first time in the history of cinema- you will be the writer, director, actor, musician, lyricist, singer, producer, reviewer and the only viewer
— Jatin Khattar (@Jatinkhattar) July 14, 2021
Like Nagma ne kabhi jhoot na bola ho ,hud hia u must first know both side truth then write scrip na kuch bhi ,don't try to be now biggest fainku
— Supriya Mehra (@supriya_mehra) July 14, 2021
वहीं एक यूजर ने केआरके को सलाह देते हुए कहा कि जाकर देशद्रोही 2 लिखो भाई। एक ने कहा कि तुम्हें दोनों तरफ की सच्चाई के बारे में पता करना चाहिए। नगमा ने कभी झूठ ना बोला हो। उसके बाद स्क्रिप्ट लिखना। बड़े फेकू बनने की कोशिश मत करो।