रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी को लेकर एक्टर ने की भविष्यवाणी, बताया कब होगी शादी और तलाक; जानिए यूजर्स ने क्या कहा?
By अनिल शर्मा | Updated: July 13, 2021 12:14 IST2021-07-13T12:12:12+5:302021-07-13T12:14:58+5:30
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के अलावा केआरके ने कई और सेलिब्रिटी की शादी के बारे में भविष्यवाणी की है। केआरके ने कंगना रनौत के बार में भी लिखा है कि वह कभी शादी नहीं करेंगी।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी को लेकर एक्टर ने की भविष्यवाणी, बताया कब होगी शादी और तलाक; जानिए यूजर्स ने क्या कहा?
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की शादी के चर्चे लंबे वक्त से है। साल 2020 के दिसंबर में ये खबर जोरों से फैली थी कि रणबीर और आलिया शादी करने वाले हैं। हालांकि वह खबर भी कोरी अफवाह निकली। इस बीच एक्टर कमाल खान ने दोनों की शादी की भविष्यवाणी की है। साथ ही एक्टर ने ये भी बताया है कि वे कब तलाक लेंगे।
सोशल मीडिया पर केआरके के नाम से मशहूर कमाल राशिद खान ने ट्विटर पर रणबीर और आलियी की शादी को लेकर लिखा है कि वे दोनों साल 2022 के अंततक शादी कर लेंगे। केआरके ने ट्वीट किया- रणबीर और आलिया भट्ट हद से हद साल 2022 के अंत तक शादी कर लेंगे। इसके साथ ही केआरके ने ये भी कहा कि दोनों शादी के 15 साल के भीतर ही तलाक भी ले लेंगे।
केआरके की रणबीर और आलियी की शादी की ऐसी भविष्यवाणी सुन लोग काफी भड़क गए। तो वहीं कुछ ने केआरके के ट्वीट पर मजे भी लिए हैं। एक यूजर ने केआरके पर निशाना साधते हुए लिखा- तुम्हारा तलाक कभी नहीं होगा। क्योंकि तुम्हें तुम्हारी पत्नी मिल गई दुनिया का सबसे बड़ा यही चमत्कार है। इसके साथ ही यूजर ने पूछा कि तुम्हारी शादी कैसे हुई। निश्चित ही गांव में बिना देखे हुई होगी। अगर वो तुम्हें देख लेती तो कभी शादी ही नहीं करती तुमसे।
Abbey tumhara divorce kabhi nahin hoga kiyun ki tumko biwi mil gayi yehi duniya ka sabse bada miracle hai😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂
— Anil Tewarson (@anil_tewarson) July 13, 2021
इसके अलावा कई यूजर्स भी रणबीर-आलियी की शादी की भविष्यवाणी करते नजर आए। एक ने लिखा- रणबीर और आलिया कभी शादी नहीं करेंगे।
They are not getting married. It is all for movie publicity. He will marry some delhi businessman's daughter chosen by mommy.
— Stern Jatta (@SternJatta) July 13, 2021
वहीं एक यूजर ने भविष्यवाणी करते हुए लिखा- वे शादी नहीं करने वाले हैं। ये सब प्रचार के लिए किया जा रहा है। वह दिल्ली के किसी व्यापारी की लड़की से शादी करने वाला है जिसे उसकी मां पसंद करेगी।
एक और यूजर ने कहा- ऐसे बंदे से तो 15 महीने की कमिटमेंट ही बहुत है। 15 साल तो बड़ी बात है। ये उसकी क्षमता से परे है।
Aise bande se toh 15 months ki commitment bhi bahut hai
— ShivShumbhoo (@ShivShumbhoo) July 13, 2021
15 saal toh yaar bahut badi baat hai
Beyond their capabilities. pic.twitter.com/p7DFjz434B
बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के अलावा केआरके ने कई और सेलिब्रिटी की शादी के बारे में भविष्यवाणी की है। केआरके ने कंगना रनौत के बार में भी लिखा है कि वह कभी शादी नहीं करेंगी। केआरके ने अब तक 9 भविष्यवाणियां की हैं। एक्टर ने लिखा कि सैफअली खान और करीना कपूर के दोनों बेटे उनके गलत नाम की वजह से कभी सफल एक्टर नहीं बन पाएंगे। इसके साथ ही राहुल गांधी भारत के प्रधानमंत्री सोनिया गांधी के निधन के बाद बनेंगे।