केआरके ने सलमान खान से मांगी माफी, सारे वीडियो भी डिलीट किए; कहा- सोच कर बुरा लग रहा है कि...
By अनिल शर्मा | Updated: June 26, 2021 09:40 IST2021-06-26T09:18:11+5:302021-06-26T09:40:19+5:30
कोर्ट के इस आदेश के बाद भी केआरके सोशल मीडिया पर ये कहते रहे उन्हें अभी कोर्ट के आदेश की कॉपी नहीं मिली। हालांकि बाद में केआरके ने सलमान खान से माफी मांगी। उन्होंने लिखा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था।

केआरके ने सलमान खान से मांगी माफी, सारे वीडियो भी डिलीट किए; कहा- सोच कर बुरा लग रहा है कि...
कमाल राशिद खान यानी केआरके ने सलमान खान से माफी मांग ली है। वहीं सलमान खान को लेकर बनाए सारे वीडियो डिलीट कर दिए हैं। गौरतलब है कि केआरके ने सलमान खान की फिल्म राधे का नाकारात्मक रिव्यू किया था। जिसके बाद सलमान की लीगल टीम ने मानहानि का केस कर दिया था। कोर्ट ने इस मसले पर फैसला सुनाते हुए केआरके से कहा था कि आप सलमान के खिलाफ कोई पोस्ट नहीं करेंगे।
केआरके ने सलमान से कही ये बात
कोर्ट के इस आदेश के बाद भी केआरके सोशल मीडिया पर ये कहते रहे उन्हें अभी कोर्ट के आदेश की कॉपी नहीं मिली। हालांकि बाद में केआरके ने सलमान खान से माफी मांगी। उन्होंने लिखा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। केआरके ने ये भी कहा कि उन्होंने सलमान खान पर बनाए सारे वीडियो भी डिलीट कर दिए हैं। बकौल केआरके- प्यारे सलमान खान, मैंने अपनी तरफ से आपके ऊपर बनाए हुए सभी वीडियो डिलीट कर दिए हैं। मेरा मकसद आपके या किसी अन्य की भावनाओं को आहत करना नहीं हैं।
बाकी बचे वीडियो भी करेंगे डिलीट
हालांकि केआरके ने इसके साथ ये भी कहा कि वे सलमान खान के खिलाफ कोर्ट में केस लड़ते रहेंगे। कमाल खान ने कहा कि उनकी फिल्मों के रिव्यू तभी करेंगे जब कोर्ट से उसकी परमिशन मिलेगी। उन्होंने बाकी बचे वीडियो को भी डिलीट करने की बात कही। कहा- अगर मुझसे कोई भी वीडियो छूट गया हो तो आपकी टीम मुझे इस बारे में सूचित कर सकती है। अगर मेरी किसी वीडियो से आपको तकलीफ है तो मैं उन वीडियो को भी डिलीट कर दूंगा। केआरके ने सलमान को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
बुरा लगा मेरी वजह से दिल दुखा
सलमान से डरने के सवाल पर केआरके ने कहा कि मैंने ये सब कोर्ट के आदेश के डर से नहीं किया है। बल्कि मैंने खुद से किए हैं। केआरके ने कहा क्योंकि मुझे ये सोच के बुरा लग रहा था कि किसी का मेरी वजह से इतना दिल दुखा है। मैं यहां पर अपने हक की सुरक्षा करना चाहता हूं बिना किसी का दिल दुखाकर।