कृष्णा कपूर के निधन से दुख में डूबा परिवार समेत पूरा बॉलीवुड, ट्वीट कर यूं जताया शोक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 1, 2018 11:36 IST2018-10-01T11:36:32+5:302018-10-01T11:36:32+5:30

राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर का 87 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है।

krishna raj kapoor death bollywood reaction tweeted their condolences | कृष्णा कपूर के निधन से दुख में डूबा परिवार समेत पूरा बॉलीवुड, ट्वीट कर यूं जताया शोक

फाइल फोटो

मुंबई, 1 अक्टूबर:बॉलीवुड के गलियारों से बेहद दुखद खबर आज मिली है। सिनेजगत के शोमैन यानि राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर का 87 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक सोमवार सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सास ली है। 

कृष्णा कपूर पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थीं। खुद  कपूर परिवार के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कृष्णा राज कपूर की मृत्यु कार्डिक अरेस्ट के कारण हुई है। ऐसे मे कृष्णा कपूर के निधन से उनके परिवार व बॉलीवुड सितारों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।  कृष्णा राज कपूर के निधन पर रवीना टंडन, अनुपन खेर, मधुर भंडारकर तक ने शोक जताया है।

कृष्णा कपूर की पोती और ऋषि कपूर की बेटी ऋद्धिमा कपूर ने केवल 'आई लव यू'  लिखकर अपनी दादी के निधन को शोक जताया है।

View this post on Instagram


करीना कपूर के फैन क्लब के अकाउंट से भी ट्वीट करके शोक जताया गया है।

रवीना टंडन ने कपूर परिवार को सांत्वना देते हुए टीट किया- 'कपूर परिवार के लिए दुख का क्षण है। एक युग कृष्णा राज कपूर के साथ गुजर गया। भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे।'



अभिनेत्री सोफी चौधरी ने भी अपने ही अंदाज में कृष्णा राज कपूर के निधन जताया है।



तरन आदर्श ने ट्वीट  करके कृष्णा जी के निधन पर कपूर परिवार के प्रति सवंदेदना व्यक्त की है।

कृष्णा राज कपूर की शादी बॉलीवुड अभिनेता राज कपूर के साथ साल 1946 में हुई थी। कृष्णा राज कपूर का असली नाम कृष्णा मल्होत्रा था। 

Web Title: krishna raj kapoor death bollywood reaction tweeted their condolences

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे