कोंकणा-रणवीर के बीच सब कुछ नहीं हुआ ठीक, शादी के 10 साल बाद ले रहे हैं तलाक
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 27, 2020 14:59 IST2020-02-27T14:59:23+5:302020-02-27T14:59:23+5:30
कोंकणा और रणवीर सिंह एक साथ ट्रैफिक सिग्नल. मिक्स्ड डबल्स, आजा नचले जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आए थे। पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों मिलने जुलने लगे थे और इनके बीच प्रेम हो गया था।

रणवीर-कोंकणा
फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मजवाने वाले दो बड़े सितारे अब हमेशा के लिए अलग हो रहे हैं। जो सितारे हमेशा के लिए अलग हो रहे हैं उनका नाम है रणवीर शौरी और कोंकणा सेन। ये कपल बीते तीन साल से एक दूसरे से अलग रह रहा है। अब दोनों ने आखिरकार तलाक की अर्जी दे दी है। अब दोनों आधिकारिकतौर पर एक दूसरे से अलग होने जा रहे हैं।
स्पॉटबॉय ने इस खबर का खुलासा किया है कि दोनों जल्द ही हमेशा के लिए अलग होने वाले हैं। खबर के अनुसार फाइनली दोनों ने आधिकारिकतौर पर एक दूसरे से हमेशा के लिए अलग होने का फैसला लिया है। तलाक की सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं और अगले छह महीने में दोनों का तलाक हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक दोनों ने तलाक की अर्जी डालने से पहले काउंसलिंग की मदद भी ली लेकिन एक दूसरे के साथ नहीं आ पाए। साल 2014 में रणवीर शौरी ने फिल्म तितली के दौरान कोंकणा से अलगाव की बात कही थी। उन्होंने कोंकणा और अपने रिश्ते खराब होने पर खुद को जिम्मेदार ठहराया था।कोंकणा और रणवीर की शादी साल 2010 में हुई थी।
इन दोनों की शादी महज पांच साल ही चली जिसके बाद दोनों अलग रहने लगे। इन दोनों का एक छह साल का बेटा भी है। जिसका नाम हारुन है। खबरों की मानें तो बेटे की कस्टडी को लेकर दोनों के बीच कोई मतभेद नहीं है इसलिए दोनों को ही इनकी कस्टडी मिली है।
दोनों अलग होने के बाद भी बेटे का पूरा ख्याल रखते हैं। दोनों रजामंदी से तलाक ले रहे हैं। फैंस को झटका लग सकता है दोनों को तलाक होना।कोंकणा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार 'इंदिरा' फिल्म से की थी। इसके बाद इन्होंने कई फिल्में की और आज बॉलीवुड का नामचीन चेहरा हैं। वहीं रणवीर शौरी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में आई फिल्म 'एक छोटी लव स्टोरी' से की थी।