अनुष्का व प्रियंका के पति के साथ ये काम करना चाहती हैं बॉलीवुड की यह एक्ट्रेस, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 29, 2019 10:21 IST2019-01-29T10:21:53+5:302019-01-29T10:21:53+5:30

कॉफी विद करण शो में राकुमार राव और भूमि पेडनेकर मेहमान बनकर पहुंचे।

koffee with karan6-bhumi pednekar wants to date priyanka chopra husband nick jonas and anushka sharma husband virat kohli | अनुष्का व प्रियंका के पति के साथ ये काम करना चाहती हैं बॉलीवुड की यह एक्ट्रेस, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

अनुष्का व प्रियंका के पति के साथ ये काम करना चाहती हैं बॉलीवुड की यह एक्ट्रेस, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

करण जौहर के शो कॉफी विद करण को फैंस जमकर पसंद करते हैं। इसमें सेलेब अपने निजी जीवन के उनके पहलुओं को खोलते हैं जिनसे उनके चाहने वाले अंदाज होते हैं। इस सीजन में अब तक सभी सेलेब ने कई खुलासे किए हैं। ऐसे में हाल ही में शो में  राकुमार राव और भूमि पेडनेकर मेहमान बनकर पहुंचे। 

इस दौरान दोनों अपने निजी ज़िंदगी के अलावा अपने फिल्मी करियर के बारे में भी बात करते हुए दिखाई दिए। शो में दोनों स्टार ने अपने-अपने क्रश और डेट के बारे में करण जौहर को बताया। दोनों ने शो के दौरान जमकर मस्ती की। साथ ही हर एक सवाल का जवाब बहुत ही वेबाक तरीके से दिया । 

शो में खास राउंड  रैपिड फायर राउंड नें करण जब राजकुमार से करण ने पूछा कि अगर वह पत्रलेखा को डेट नहीं कर रहे होते तो किसके साथ डेट पर जाना पसंद करते? इसपर राजकुमार ने दीपिका पादुकोण का नाम लिया। 

वहीं, भूमि पेडनेकर ने अपने जवाब में कहा कि वहअनुष्का शर्मा के पति (विराट कोहली) को। उन्होंने बताया कि वह अनुष्का शर्मा से विराट कोहली को चुराना चाहती हैं। इसके बाद जब करण जौहर ने भूमि से पूछा कि अगर आपको मौका मिलता तो आप किस एक्ट्रेस के हसबैंड या बॉयफ्रेंड को डेट करना पसंद करेंगी। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को डेट करना चाहूंगी। वो सच में शानदार हैं। उनके गाने सुनते हुए मैं बड़ी हुई हू। वो बहुत क्यूट हैं। 

उन्होंने बहुत ही शानदार तरीके से दोनों की एक्ट्रेस के पतियों का नाम लिया जिस पर करण और राजकुमार दोनों हंसने भी लगे। 

शो को लेकर हो चुका है विवाद

आपको बता दें कि करण विद कॉफी को लेकर हाल ही में विवादों से घिर गया जब शो में क्रिकेटर्स हार्दिक पान्ड्या और केए राहुल आए। इस दौरान दोनों ने महिलाओं को लेकर एक आपत्तिजनक कमेंट कर दिया है। जिसके बाद ये दोनों विवादों में आ गए। इतना ही नहीं बीसीसीआई ने इनके मैच खेलने पर बैन लगा दिया था। इसके बाद करण जौहर ने पर्सनली दोनों खिलाड़ियों से माफी भी मांगी थी।

Web Title: koffee with karan6-bhumi pednekar wants to date priyanka chopra husband nick jonas and anushka sharma husband virat kohli

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे