जैकी श्रॉफ की सफलता से अनिल कपूर को लगने लगा था डर!, जानिए करण के शो पर क्या कहा?
By अनिल शर्मा | Updated: September 15, 2022 15:27 IST2022-09-15T15:08:36+5:302022-09-15T15:27:46+5:30
जैकी के साथ के दिनों को याद करते हुए अनिल कपूर ने आगे कहा कि मुझे अच्छी तरह याद है और वह कितना प्यारा लड़का था। जब हम शूटिंग कर रहे थे, जब भी उन्हें ऑटोग्राफ बुक मिलती थी, वह हमेशा मुझे पहले साइन करने के लिए देते थे।

जैकी श्रॉफ की सफलता से अनिल कपूर को लगने लगा था डर!, जानिए करण के शो पर क्या कहा?
मुंबईः करण जौहर के शो कॉफी विद करण के मंच पर अनिल कपूर ने कहा कि जैकी श्रॉफ से वह असुरक्षित महसूस करते थे। करण के शो पर अनिल कपूर ने कहा कि जैकी की सफलता के कारण वह खुद को असुरक्षित महसूस करते थे। अनिल कपूर से करण ने नेपोडिज्म को लेकर पूछे सवाल पर यह बात कही।
करण ने उनसे भाई भतीजावाद को लेकर सवाल किया तो अनिल कपूर ने कहा कि वह इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। अभिनेता ने कहा कि आप बस अपना काम करते रहें और आपका काम बोलता है। यह एक तरह का सवाल है, खासकर यदि आप एक अभिनेता हैं, तो आप उस विरासत को अपने भाई या बेटे को नहीं दे सकते। आपके पास या तो है या नहीं। मुझे याद है जब मैंने शुरुआत की थी, तब सनी (देओल), संजू (संजय दत्त) थे।"
करण फिर जैकी वाली बात छेड़ते हैं जिसपर अनिल कपूर कहते हैं कि वह एक बाहरी व्यक्ति थे लेकिन सुभाष घई की फिल्म से उन्हें बड़ा ब्रेक मिला और वह इस घोषणा के साथ ही ए-लिस्टर बन गए। अनिल कपूर ने कहा कि उस समय, वह बड़ी भूमिकाएं और दक्षिण भारतीय फिल्में कर रहे थे और मैं अच्छा नहीं महसूस करता था। लेकिन जिस दिन मैंने यश चोपड़ा की फिल्म साइन की, मुझे लगा कि अब मैं ठीक हूं।