दीपिका-रणवीर की शादी में खर्च हो रहे हैं इतने रुपये, यहां जानें क्या है कैटरिंग का दाम और इटली के विला का किराया

By मेघना वर्मा | Updated: November 13, 2018 13:30 IST2018-11-13T13:30:54+5:302018-11-13T13:30:54+5:30

Deepika padukone Ranveer singh Wedding Ceremony in italy Expenses:विला देल बालबीएनलो कोमो झील के एक छोटे से टापू पर स्थित एक खूबसूरत जगह है। यहां आप नाव की मदद से जा सकते हैं।

know the expenses of deepika padukone and ranveer singh weadding ceremony in italy | दीपिका-रणवीर की शादी में खर्च हो रहे हैं इतने रुपये, यहां जानें क्या है कैटरिंग का दाम और इटली के विला का किराया

दीपिका-रणवीर की शादी में खर्च हो रहे हैं इतने रुपये, यहां जानें क्या है कैटरिंग का दाम और इटली के विला का किराया

बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और क्यूट जोड़ा यानी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 व 15 नवंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। हमेशा के लिए एक होने जा रहा ये कपल इटली के लेक कोमो में एक सूत्र में बंध जाएगा। यहां के विला देल बालबीएनलो में इस ब्यूटीफुल कपल की शादी की सभी रस्में निभाई जाएंगी। दोनों ही सितारे और शादी में शामिल होने वाले सदस्य इस समय इटली पहुंच चुके हैं। अगर आप चाहें तो आप भी दीपिका और रणवीर सिंह की तरह इटली में शादी कर सकते हैं। 

8.20 लाख रुपये है किराया

बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार जिस विला में रणवीर और दीपिका शादी करने जा रहे हैं उस विला का एक दिन का किराया आठ हजार से दस हजार यूरो लगभग आठ लाख 20 हजार रुपये है। ये किराया घंटे के हिसाब से तय किया गया है। आपको बता दें विला देल बालबीएनलो में होने जा रही दीपिका और रणवीर की शादी में केवल 80 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। यहां शादी और रिसेप्शन में लगने वाली कुर्सियों का किराया भी अलग से देना होगा। यहां एक कुर्सी का किराया 10 यूरो से अधिक है।

दो रिवाजों में होगी शादी

बॉलीवुड के इस जोड़े की शादी दो रिवाजों से होगी। चूंकी दीपिका पादुकोण दक्षिण भारत से हैं तो 14 नवंबर को कोंकणी रिवाज से शादी की रस्म अदा की जाएगी। वहीं रणवीर सिंह सिंधी परिवार से हैं तो 15 नवंबर को उनकी शादी सिंधी रीति-रिवाज से होगी। खाने का मैन्यू भी दोनों दिन अलग-अलग होगा। 

कैटरिंग के लिए अलग से देना होगा पैसा

अगर आप इटली के इस विला में शादी करने की सोच रहे हैं तो जान लें कि किराए के अलावा आपको कैटरिंग के लिए भी यहां अलग से भुगतान करना होगा। दरअसर इस विला में चुने हुए कैटर्स को ही काम करने दिया जाता है तो आपको उन्हीं में से किसी को अपनी शादी के लिए बुक करना होगा। आम तौर पर इसका किराया लगभग ढाई लाख रुपये होता है। 

18 हजार में बुक होगी नाव

विला देल बालबीएनलो कोमो झील के एक छोटे से टापू पर स्थित एक खूबसूरत जगह है। यहां आप नाव की मदद से जा सकते हैं। इसके लिए आपको 18 हजार और उससे ज्यादा की नाव बुक करनी पड़ेगी। जिससे आप इस टापू पर पहुंचकर अपनी वेडिंग सेरेमनी को पूरा कर सकते हैं। 

मुंबई में होगा रिसेप्शन

बताया जा रहा है कि इटली में शादी के बाद दीपिका और रणवीर का रिसेप्शन मुंबई और बेंगलुरु में होगा। ये रिसेप्शन 28 व 21 नवंबर को होंगे। जिसे दीपिका और रणवीर के घर वाले ऑर्गनाइज कर रहे हैं। 

Web Title: know the expenses of deepika padukone and ranveer singh weadding ceremony in italy

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे