दीपिका व रणवीर- जानें पति-पत्नी में कौन है कमाई के मामले में कौन किससे है आगे?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 19, 2018 10:31 AM2018-11-19T10:31:07+5:302018-11-19T10:31:07+5:30

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में शादी करके हमेशा के लिए एक दूसरे का दामन थाम लिया है।

know about ranveer singh and deepika padukone net worth forbes list | दीपिका व रणवीर- जानें पति-पत्नी में कौन है कमाई के मामले में कौन किससे है आगे?

दीपिका व रणवीर- जानें पति-पत्नी में कौन है कमाई के मामले में कौन किससे है आगे?

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में शादी करके हमेशा के लिए एक दूसरे का दामन थाम लिया है। 14 व 15 नवंबर  को विवाद के बंधन नें बंधकर दोनों सात जन्मों के लिए एक होकर अब मुंबई वापस गए हैं। ऐसे में दोनों खुद में इतने बड़े सितारें हैं कि दोनों के चाहने वालों की लाइन इनको देखने के लिए लगी थी। ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि दोनों ही बॉलीवुड के प्रसिद्ध और कमाई करने वाले सितारे हैं। ऐसे में दोनों पति पत्नी में कौन होगा जो एक दूसरे से ज्यादा कमाता होगा।

दीपिका पादुकोण

आजकल फिल्म हिट करने वाली अभिनेत्री के रूप में दीपिका को फैंस जानते हैं। इसी साल रिलीज हुए फिल्म पद्मावत के लिए उन्होंने अपने को-स्टार से भी ज्यादा फीस ली थी। इस फिल्म के लिए उनको 12 करोड़ फीस दी गई थी। वैसे को दीपिका की फीस 8 से 10 करोड़ आमतौर पर हर फिल्म के लिए है। ऐसे में 2017 में फोर्ब्स  ने जो लिस्ट जारी की थी उसमें दीपिका का कमाई को पेश किया गया था।  फोर्ब्स ने साल 2017 में 100 सबसे अमीर सेलिब्रिटिज की लिस्ट जारी की थी जिसमें दीपिका पादूकोण 11वें नंबर पर थी। फोर्ब्स 2017 के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 59. 5 करोड़  बताई गई है। फिल्मों के अवाला दीपिका कई बड़े ब्रांड की ब्रांडएंबेसडर भी हैं, जिसमें वह 5 से 8 करोड़ कर चार्ज करती हैं।

रणवीर सिंह

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी अपनी पत्नी की तरह से हैं, जिस फिल्म में आज के समय में काम कर लें मानों वो फिल्म हिट ही होनी है। ऐसे में फोर्ब्स 2017 के सबसे अमीर सेलिब्रिटिज के लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं। फोर्ब्स  ने रणवीर की संपत्ति इसनें  62.6 करोड़ रुपये आंकी  हैं। रणवीर ने पद्मावत के लिए 9 करोड़ की फीस ली थी। वहीं, अब उन्होंने इसको बढ़ाकर 13 करोड़ के आसपास कर दिया है। दीपिका की तरह से वह भी कई बड़े ब्रांड की ब्रांडएंबेसडर भी हैं। मतलब साफ है कि रणवीर कमाई के मामले में दीपिका से आगे हैं। 

दोनों सितारों की कमाई का ये आंकड़ा 2017 की लिस्ट के हिसाब से है। फिलहाल 2018 की लिस्ट पेश नहीं की गई है ऐसे में हो सकता है कि अब रणवीर दीपिका को कमाई में पीछे छोड़ दें। 
 

Web Title: know about ranveer singh and deepika padukone net worth forbes list

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे