लाइव न्यूज़ :

किशोरी ‘अम्मा’ को याद कर भावुक हुए बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, कहा- सिगरेट पीने पर जमकर लगाती थीं डांट

By भाषा | Updated: February 19, 2020 19:59 IST

शाहरुख खान ने 2004 में आयी फिल्म स्वदेश की एक तस्वीर के साथ पोस्ट किया है, ‘‘उनकी आत्मा को शांति मिले । किशोरी अम्मा की बहुत याद आएगी । वह मुझे स्मोकिंग के लिए डांटती थीं। अल्लाह उनका ख्याल रखे।’’

Open in App
ठळक मुद्देबल्लाल ने आशुतोष गोवारीकर की फिल्म ‘स्वदेश’ में शाहरुख के किरदार मोहन भार्गव की मां की भूमिका अदा की थी ।स्वदेश में कावेरी अम्मा के आपके किरदार को कौन भूल सकता है । आपकी कमी महसूस होगी।

अभिनेता शाहरुख खान ने ‘स्वदेश’ फिल्म में काम कर चुकीं किशोरी बल्लाल के निधन पर शोक जताते हुए बुधवार को कहा कि उनकी बहुत याद आएगी । उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बेंगलुरु में एक निजी अस्पताल में मंगलवार को बल्लाल का निधन हो गया । वह 82 साल की थीं ।

शाहरुख ने ट्विटर पर अपने पोस्ट में याद किया है कि फिल्म की शूटिंग के समय स्मोकिंग करने पर वह उन्हें डांट लगाती थीं । अभिनेता ने 2004 में आयी फिल्म स्वदेश की एक तस्वीर के साथ पोस्ट किया है, ‘‘उनकी आत्मा को शांति मिले । किशोरी अम्मा की बहुत याद आएगी । वह मुझे स्मोकिंग के लिए डांटती थीं। अल्लाह उनका ख्याल रखे।’’

बल्लाल ने आशुतोष गोवारीकर की फिल्म ‘स्वदेश’ में शाहरुख के किरदार मोहन भार्गव की मां की भूमिका अदा की थी । गोवारीकर ने भी ट्विटर पर वरिष्ठ अदाकारा को श्रद्धांजलि दी है । निर्देशक ने ट्वीट किया, ‘‘दुखद। किशोरी बल्लाल जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ । किशोरी जी दयालु, गर्मजोशी, प्रेम से लबरेज व्यक्तित्व के लिए आप हमेशा याद आएंगी ।

स्वदेश में कावेरी अम्मा के आपके किरदार को कौन भूल सकता है । आपकी कमी महसूस होगी।’’ दक्षिण कन्नड़ जिले में जन्मीं बल्लाल ने 1960 के दशक में ‘इवालेंथा हेंदाथी ’ से करियर की शुरुआत की थी । पांच दशक के करियर में उन्होंने विभिन्न भाषाओं में ‘हानी-हानी’, ‘सूर्यकांति’, ‘कैरी ऑन मराठा’ और ‘क्विक गन मुरुगन’ जैसी 75 से ज्यादा फिल्मों में काम किया ।

हिंदी फिल्म उद्योग में उन्होंने अदाकारा रानी मुखर्जी की ‘अय्या’ और दीपिका पादुकोण की ‘लफंगे परिंदे’ में काम किया।

टॅग्स :शाहरुख खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच