लाइव न्यूज़ :

'कबीर सिंह' के लिए पहली च्वॉइज नहीं थीं कियारा अडवानी, इस एक्ट्रेस को 'प्रीती' का रोल ठुकराकर हो रहा है पछतावा

By मेघना वर्मा | Updated: June 30, 2019 09:37 IST

कबीर सिंह शाहिद कपूर और कियारा अडवानी के करियर की अभी तक की सबसे हिट फिल्म बन गई है। पांच दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह 21 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते भी जबरजस्त कमाई कर रही है।

शाहिद कपूर और कियारा अडवानी की फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वहीं इस फिल्म में शाहिद की एक्टिंग को जितना पसंद किया जा रहा है वहीं कियारा अडवानी के सादगी  की भी तारीफ हो रही है। मगर क्या आप जानते हैं ये रोल पहले कियारा नहीं बल्कि किसी और को ऑफर किया गया था। 

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपने करियर की शुरुआत करने वाली तारा सुतारिया को कियारा की प्रीती का रोल ऑफर किया गया था। 2019 की कुछ ट्रेडिंग फिल्मों में से एक कबीर सिंह में प्रीती का किरदार के लिए सबसे पहले तारा अप्रोच किया गया था। 

शूटिंग डेट हुई थी क्लैश

तारा ने इस फिल्म को साइन भी कर लिया था। मगर उनकी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के शूटिंग डेट्स और कबीर सिंह के शूटिंग डेट्स क्लैश हो रहे थे। जिसके बाद ये रोल कियारा को ऑफर किया गया। मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में तारा ने कबूला कि कबीर सिंह को छोड़कर वो बहुत पछता रही हैं। 

शाहिद कपूर भी नहीं थे कबीर सिंह के लिए पहली च्वॉइज

डायरेक्टर संदीप वंगा ने बताया कि इस फिल्म में कबीर सिंह के करैक्टर के रोल के लिए शाहिद कपूर उनकी पहली पसंद नहीं थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब संदीप वंगा से पूछा गया कि क्या शाहिद कपूर फिल्म की फर्स्ट चॉइस थे तो संदीप ने कहा नहीं, प्रोड्यूसर ने अर्जुन कपूर को फिल्म के लिए एप्रोच किया था। 

संदीप बताया कि 'हां लेकिन इससे पहले मैं शाहिद से बात कर रहा था। तो मैं किसी दूसरे एक्टर से एकदम से बात नहीं कर पाता। बात यहां कमिटमेंट की थी ना की किसी कि एक्टिंग अच्छी है।' 

फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा अडवाणी पहली बार ओं स्क्रीन रोमांस करते नजर आयेंगे। अगर कियारा कि बात करे तो डायरेक्टर उनसे खुश हैं और उन्हें 'एकदम प्रोफेशनल' और 'करेक्टर को सही से समझने वाला' बताया है। 

कबीर सिंह शाहिद कपूर और कियारा अडवानी के करियर की अभी तक की सबसे हिट फिल्म बन गई है। पांच दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

टॅग्स :फिल्म कबीर सिंहकियारा आडवाणीतारा सुतारियाशाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस