'बिग बॉस 13' की एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने कर ली है शादी! मंगलसूत्र और चूड़ा पहने शेयर की अपनी तस्वीर
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 11, 2020 14:48 IST2020-06-11T14:48:07+5:302020-06-11T14:48:07+5:30
Himanshi Khurana New Photo: हिमांशी खुराना की नई फोटो से यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या उन्होंने शादी कर ली है? दरअसल इस फोटो में वो मंगलसूत्र और चूड़ा पहने नजर आ रही हैं।

हिमांशी खुराना की शादी की खबरें तेज (फाइल फोटो)
बिग बॉस 13 काफी चर्चित सीजन रहा था। इस सीजन में फैंस को प्यार, झगड़े हर एक तड़का देखने को मिला था। इसी सीजन में हिमांशी खुराना को भी फैंस ने देखा था। ऐसे तो घर के अंदर हिमांशी कुछ खास करती नजर नहीं आईं थीं , लेकिन इसी सीजन क प्रतियोगी आसिम रियाज के साथ रिलेशन से वह खूब सुर्खियों में रहीं। हिमांशी और आसिम की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी करते हैं।
शो के दौरान ही आसिम का दिल हिमांशी पर आ गया था। उस वक्त पंजाब की नामी सिंगर और मशहूर मॉडल हिमांशी खुराना पहले से ही इंगेज्ड थी और वो असीम रियाज के ख्वाबों को पर नहीं लगा पाई थी। लेकिन घर से एग्जिट के बाद हिमांशी खुराना मुहर लगाई कि उनका ब्रेकअप हो गया है और शो में वापस जाकर आसिम के प्यार को स्वीकार किया था।
इसके बाद से ही दोनों पर हर किसी की निगाह है।हाल ही में 'पंजाब की ऐश्वर्या राय' कही जाने वाली हिमांशी ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हिमांशी ने अब इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या लॉकडाउन में उन्होंने शादी कर ली?
दरअसल हाल ही में हिमांशी ने अपनी जो नई फोटो शेयर की है उसमें वो मंगलसूत्र और चूड़ा पहने दिख रही हैं जिसके बाद फैंस लगातार यह पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने शादी कर ली है? हालांकि फोटो में हिमांशी ने मंगलसूत्र भी हाथ में पहना है।इस फोटो में हिमांशी ब्लू जींस और लाइनिंग शर्ट पहने दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने बालों को सॉफ्ट कर्ल देकर खोला हुआ है और हल्का मेकअप किया है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन फोटो पर ध्यान उनके चूड़े और हाथ में पहने मंगलसूत्र ने खींचा।
सगाई की उड़ी थी खबर
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब हिमांशी ने इस तरह से अपनी डायमंड रिंग को फ्लॉन्ट किया हो। वह इससे पहले भी अपनी रिंग को फ्लॉन्ट कर चुकी हैं। अब देखना होगा कि इस बार इस अंगूठी के बीचे का कारण क्या है।
