Bhojpuri viral Song: खेसारी लाल यादव ने स्वीटी छाबड़ा संग लगाया रोमांस का तड़का, वीडियो देख झूम रहे फैंस

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 13, 2020 16:01 IST2020-08-13T16:01:18+5:302020-08-13T16:01:18+5:30

सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव के पुराने गाने एक बार फिर फैंस के बीच जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहे हैं। इसी क्रम में फैंस के बीच खेसारी लाल यादव और स्वीटी छाबड़ा का गाना 'अनपढ़ भतार मिली' फिर से वायरल हो रहा है।

Khesari Lal Yadav Sweety Chhabra Bhojpuri Song Went Viral On Social Media | Bhojpuri viral Song: खेसारी लाल यादव ने स्वीटी छाबड़ा संग लगाया रोमांस का तड़का, वीडियो देख झूम रहे फैंस

Bhojpuri viral Song: खेसारी लाल यादव ने स्वीटी छाबड़ा संग लगाया रोमांस का तड़का, वीडियो देख झूम रहे फैंस

Highlightsसाल 2012 में आई फिल्म 'साजन चले ससुराल' से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा और फिल्म सुपरहिट हो गईपरिवार का गुजारा करने के लिए खेसारी लाल यादव ने लिट्टी-चोखा भी बेचते थे

भोजपुरी गानों की बात हो सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नाम न आया ऐसा शायद ही कभी हुआ हो। अपनी मधुर आवाज से यूपी-बिहार के साथ-साथ पूरे देश में तहलका मचाने वाले खेसारी लाल यादव का एक और गाना इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर इस गाने को बार-बार देख रहे हैं। खेसारी लाल यादव और स्वीटी छाबड़ा की जोड़ी को अक्सर फैंस से प्यार मिलता रहा है।

ये दोनों 'अनपढ़ भतार मिली' गाने में भी अपनी अदाओं से फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहे हैं। खेसारी लाल यादव के इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 83,422 बार देखा जा चुका है। खेसारी लाल और स्वीटी छाबड़ा की केमिस्ट्री को लोगों काफी एन्जॉय कर रहे हैं। इस गाने को भोजपुरी बीट्स चैनल पर अपलोड किया गया है। 

बता दें, खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघन यादव है। खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली। अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। खेसारी लाल शुरुआत से ही लोक गायक और साथ ही वो अच्छे डांसर भी हैं। शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा और ऑर्केस्ट्रा में डांस करते थे। इसके अलावा परिवार का गुजारा करने के लिए उन्होंने लिट्टी-चोखा भी बेचते थे। 

कुछ सालों बाद उन्होंने भोजपुरी एल्बम में गाना शुरू किया, जिससे उन्हें उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखण्ड और जहां भोजपुरी बोली जाती है। उन्होंने सैकड़ों भोजपुरी हिट गीत गाए पियवा गए रे हमर सऊदी रे भौजी, सैयां अरब गइले ना, सैयां आइबा की न आइबा और लहंगा में मीटर उनके प्रसिद्ध एल्बम गीत है। साल 2012 में आई फिल्म 'साजन चले ससुराल' से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा और फिल्म सुपरहिट हो गई। 

Web Title: Khesari Lal Yadav Sweety Chhabra Bhojpuri Song Went Viral On Social Media

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे