लाइव न्यूज़ :

खेसारी का धमाकेदार भोजपुरी होली सॉन्ग 'छपरा के रंग तोहार' रिलीज, बार-बार वीडियो देख रहे फैंस

By अमित कुमार | Updated: February 26, 2020 14:57 IST

'छपरा के रंग तोहार अईठल छोड़ा दी' बोल के इस गाने को फैंस बार-बार देख रहे हैं। इस गाने को 24 फरवरी को रिलीज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे खेसारी का होली पर गाया हुआ यह गाना यू्ट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा हैखेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का गाना 'बानी हम शादीशुदा हो...' को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।खेसारी लाल यादव के नाम भोजपुरी में कई सुपरहिट म्यूजिक एलबम है।

Chhapra Ke Rang, Bhojpuri Holi Song 2020: भोजपुरी सिनेमा में अपने गाने और एक्टिंग से अलग पहचान बना चुके खेसारी लाल यादव नया गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है। खेसारी का होली पर गाया हुआ यह गाना  यू्ट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। 'छपरा के रंग तोहार अईठल छोड़ा दी' बोल के इस गाने को फैंस बार-बार देख रहे हैं। इस गाने को 24 फरवरी को रिलीज किया गया है। अब तक इसे यूट्यूब पर 6.8 लाख से ज्यादा बाद देखा जा चुका है। अपनी गायकी में खेसारी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहती है।

वहीं खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का गाना 'बानी हम शादीशुदा हो...' को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गीत के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं तो म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। फिलहाल इस गाने पर खेसारी लाल के फैंस जमकर थिरक रहे हैं और होली से पहले ही होली का आनंद ले रहे हैं। इससे पहले खेसारी लाल का 'भतीजवा के मौसी जिंदाबाद' नाम का गाना भी काफी वायरल हुआ था। 

'भतीजवा के मौसी जिंदाबाद' गाने को कुछ दिनों के अंदर ही इस गाने को 3 करोड़ 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। खेसारी के अलावा इस गाने में अंतरा सिंह प्रियंका ने भी अपनी अवाज दी है। वहीं श्याम सुंदर के म्यूजिक भी गाने को निखारने का काम कर रहा है। खेसारी लाल यादव के नाम कई सुपरहिट म्यूजिक एलबम है।

2012 में आई फिल्म 'साजन चले ससुराल' से खेसारी लाल यादव ने बड़े पर्दे पर कदम रखा और फिल्म सुपरहिट हो गई। फिल्म सुपरहिट होने के बाद खेसारी रातो-रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए।

टॅग्स :खेसारी लाल यादवभोजपुरीभोजपुरी सोंगबॉलीवुड गॉसिपहोली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच