साड़ी पहनकर खेसारी लाल यादव ने धमाकेदार डांस से यूट्यूब पर मचाया तहलका, वीडियो बार-बार देख रहे फैंस

By अमित कुमार | Updated: April 14, 2020 18:39 IST2020-04-14T18:39:19+5:302020-04-14T18:39:19+5:30

भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव की डिमांड सबसे ज्यादा है। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर खेसारी लाल यादव से डेट पाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहते हैं।

Khesari Lal yadav dilwala film Bhatar Ba Mauga song viral on youtube | साड़ी पहनकर खेसारी लाल यादव ने धमाकेदार डांस से यूट्यूब पर मचाया तहलका, वीडियो बार-बार देख रहे फैंस

(फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsइस गाने में खेसारी लाल यादव साड़ी में दिखाई दे रहे हैं। 'भतर कटनी' नामक इस गाने में वह एक अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों और गानों के कारण अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। खेसारी के गानों का फैंस भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। लॉकडाउन के बीच खेसारी लाल यादव के कई पुराने गाने यू-ट्यूब पर ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस लगातार उनके गानों पर झूमते नजर आते रहे हैं। इन दिनों खेसारी का एक और गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

इस गाने में खेसारी लाल यादव साड़ी में दिखाई दे रहे हैं। 'भतर कटनी' नामक इस गाने में वह एक अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। गाने में अक्षरा सिंह भी हैं और वह पब्लिक के बीच में बैठकर खेसारी को देख रही हैं। 'दिलवाला' फिल्म का यह गाना लॉकडाउन के बीच लोगों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। पवन पांडे ने गाने के बोल लिखे हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली। अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। खेसारी लाल शुरुआत से ही लोक गायक और साथ ही वो अच्छे डांसर भी हैं। शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा और ऑर्केस्ट्रा में डांस करते थे। इसके अलावा परिवार का गुजारा करने के लिए उन्होंने लिट्टी-चोखा भी बेचते थे। 

कुछ सालों बाद उन्होंने भोजपुरी एल्बम में गाना शुरू किया, जिससे उन्हें उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखण्ड और जहां भोजपुरी बोली जाती है। उन्होंने सैकड़ों भोजपुरी हिट गीत गाए पियवा गए रे हमर सऊदी रे भौजी, सैयां अरब गइले ना, सैयां आइबा की न आइबा और लहंगा में मीटर उनके प्रसिद्ध एल्बम गीत है।

Web Title: Khesari Lal yadav dilwala film Bhatar Ba Mauga song viral on youtube

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे