Khatron Ke Khiladi 10 Winner: ये एक्ट्रेस बनी खतरों के खिलाड़ी की विजेता ?, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 7, 2020 10:13 IST2020-04-07T10:08:19+5:302020-04-07T10:13:38+5:30

शो में करिश्मा की बात की जाए को वह काफी अच्छा रहा है। करिश्मा ने हर एक टास्क को बखूबी निभाया है और हर बार होस्ट रोहित शेट्टी से उनका तारीफ भी मिली है।

khatron ke khiladi 10 winner karishma tanna is the winner | Khatron Ke Khiladi 10 Winner: ये एक्ट्रेस बनी खतरों के खिलाड़ी की विजेता ?, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

Khatron Ke Khiladi 10 Winner: ये एक्ट्रेस बनी खतरों के खिलाड़ी की विजेता ?, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

Highlightsखतरों के खिलाड़ी शो को फैंस काफी पसंद करते हैं।शो का 10वां सीजन इन दिनों चल रहा है

खतरों के खिलाड़ी शो को फैंस काफी पसंद करते हैं। इस शो का 10वां सीजन इन दिनों चल रहा है। ऐसे में छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी इस शो का हिस्सा इस बार बनी हैं। जीत के करीब पहुंच चुकी करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) को करण पटेल, तेजस्वी प्रकाश, शिविन नारंग, धर्मेश येलांडे और बाकी लोगों से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

शो में करिश्मा की बात की जाए को वह काफी अच्छा रहा है। करिश्मा ने हर एक टास्क को बखूबी निभाया है और हर बार होस्ट रोहित शेट्टी से उनका तारीफ भी मिली है। ऐसे में करिश्मा  की विजेता के रूप में उभरी हैं।  ये बात फैंस के लिए खुशी की बात होगी।

फैंस चाहते हैं कि इस सीजन को करिश्मा तन्ना ही जीते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर सामने आए एक पोस्ट के मुताबिक करिश्मा तन्ना ही रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 10 की विजेता बनी हैं। इस पोस्ट में करिश्मा तन्ना की एक खूबसूरत तस्वीर पर लिखा हुआ है कि वो इस शो की विजेता बनी हैं। 


शो के शुरू में करिश्मा थोड़ी डरी हुई जरुर थीं। लेकिन वक्त के साथ वह दमदार प्रतियोगी के रूप में उभरी हैं। करिश्मा ने हर डर को पीछे छोड़कर शो में अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं रोहित शेट्टी अक्सर तेजस्वी की तारीफ करते हैं। ऐसे में देखना होगा कि वाकई करिश्मा शो की विजेता होती हैं कि नहीं।

Web Title: khatron ke khiladi 10 winner karishma tanna is the winner

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे