लाइव न्यूज़ :

VIDEO: KGF 2 को लेकर बेताब फैंस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फिल्म का ट्रेलर

By अमित कुमार | Updated: July 10, 2020 07:38 IST

केजीएफ चैप्टर 1 से यश स्टारर ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री किया था। पहले पार्ट के बाद से ही लोग इसके दूसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेजीएफ चैप्टर 2 का यश का एक ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिल्म का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट की एक फोटो वायरल हो रही थी।

यश स्टारर कन्नड फिल्म केजीएफ चैप्टर 1 ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर दिया था। फिल्म में यश की एक्टिंग की जबदरस्त तारीफ की गई थी। अब केजीएफ चैप्टर 2 का यश का एक ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, फिल्म का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। फैंस ने खुद ही इसका ट्रेलर बनाकर यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिया है। 

फिल्म का यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट की एक फोटो वायरल हो रही थी, जिसमें फैंस देख सकते हैं कि यश शानदार लुक में एक बार फिर से नजर आ रहे हैं। वायरल हो रही इस फोटो में एक्टर के बाल काफी बड़े हुए हैं और दाढ़ी भी बड़ी है। इस रफ एडं टफ लुक में वह फैंस के बीच छा गए हैं।

संजय दत्त के रोल पर होगी हर किसी की नजर

फिल्म की स्टोरी हो या एक्टर्स की अदाकारी लोगों ने इस फिल्म को भरपूर प्यार दिया। कुछ महीने पहले ही केजीएफ 2 का पोस्टर रिलीज किया गया था। यश की फिल्म का दूसरा पोस्टर भी बेहद जबरदस्त है। पहले पार्ट के बाद अब लोगों को फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार था। मेकर्स ने अधीरा का फर्स्ट लुक जारी किया है। बता दें इस फिल्म में संजय दत्त का एक अहम किरदार बताया जा रहा है।

बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे फैंस

फिल्म में मुख्य किरदार में कन्नड़ सुपरस्टार यश नजर आएंगे। 'केजीएफ 1' में उनके अभिनय और लुक को काफी पसंद किया गया था और अब इसकी दूसरी किश्त का इंतजार हो रहा है। फिल्म की करीब 70 परसेंट शूटिंग हो चुकी है। लेकिन अब तक इसकी रिलीज डेट की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। खबरों के मुताबिक यश फिल्म की शूटिंग पूरी तरह खत्म करने के बाद ही इसकी रिलीज डेट घोषित करना चाहते हैं।

टॅग्स :केजीएफसंजय दत्तबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच