कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर आदित्य रॉय कपूर का इस खास अंदाज में किया स्वागत, कही ये बात
By मेघना वर्मा | Updated: January 31, 2019 12:34 IST2019-01-31T12:34:19+5:302019-01-31T12:34:19+5:30
कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर एक साथ फिल्म फितूर में नजर आए थे। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल ना दिखा पाई हो मगर इसमें दोनों की केमिस्ट्री बेहद खास दिखाई दी थी।

कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर आदित्य रॉय कपूर का इस खास अंदाज में किया स्वागत, कही ये बात
आदित्य रॉय कपूर ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम डेब्यू किया है। अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस को बताया कि वो फाइनली इंस्टा पर आ गए हैं। इसके बाद से ना सिर्फ आदित्य के फैन्स बल्कि बॉलीवुड के उनके दोस्त भी उनका इंस्टा पर स्वागत कर रहे हैं। इसमें सबसे पहला नाम आता है कैटरीना कैफ का। हाल ही में कैटरीना ने इंस्टा पर फोटो शेयर की आदित्य के इंस्टा डेब्यू पर उन्हें बधाई दी।
कैटरीना कैफ ने बुधवार को अपने प्रोफाइल पर एक फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने आदित्य के लिए कैप्शन डाला। कैटरीना ने लिखा वेलकम बडी। कैटरीना नें आदित्य के साथ एक पुरानी फोटो शेयर कर इंस्टा पर उनका स्वागत किया।
फितूर फिल्म में आए थे साथ नजर
कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर एक साथ फिल्म फितूर में नजर आए थे। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल ना दिखा पाई हो मगर इसमें दोनों की केमिस्ट्री बेहद खास दिखाई दी है। इसी फिल्म के बाद आदित्य और कैटरीना एक-दूसरे के करीबी दोस्त बताए जाते हैं।
अर्जुन कपूर और वरूण ने भी किया वेलकम
एक्टर के इंस्टाग्राम पर आने पर अभिनेता वरुण धवन और अर्जुन कपूर ने भी उनका स्वागत किया है। दोनों ने अपने अपने अंदाज में कंमेट करके उनको वेलकम किया है। एक्टर के इंस्टाग्राम पर आने पर अभिनेता वरुण धवन और अर्जुन कपूर ने उनका जमकर स्वागत किया है। दोनों ने अपने अपने अंदाज नें उनको वेलकम किया है।