लाइव न्यूज़ :

कैटरीना कैफ ने शेयर की ग्लैमरस फोटो, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 16, 2020 13:33 IST

रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में कैटरीना, अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। यह फिल्म मार्च के महीने में रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन और थिएटर्स में ताला लगने के कारण पोस्टपोन कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देकैटरीना कैफ लाखों दिलों दिलों पर राज करती हैं।कैटरीना ने अपने अब तक के करियर में एक से एक नायाब फिल्मों में काम किया है

कैटरीना कैफ लाखों दिलों दिलों पर राज करती हैं। कैटरीना ने अपने अब तक के करियर में एक से एक नायाब फिल्मों में काम किया है। कैटरीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।  एक्ट्रेस आए दिन अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। । वह अपनी अदाओं से फैन्स का दिल जीतती आई हैं। हाल ही में कैटरीना कैफ ने अपनी एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की।

कैटरीना के द्वारा शेयर की गई फोटो में वह व्हाइट कलर की ग्लैमरस टॉप में समुद्र किनारे नजर आ रही हैं। कैप्शन में कैटरीना कैफ ने एक नीले रंग की लहर और नीले रंग का हार्ट इमोजी बनाया है। फैन्स को उनकी यह फोटो काफी पसंद आ रही है। कैटरीना की यह फोटो इंटरनेट पर तहलका मचा रही है। 

कैटरीना कैफ को बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगभग 15 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं। काम की ओर सक्रिय और मेहनती होने के नाते कैटरीना कैफ ने दर्शकों के बीच अपनी खास पहनाच बनाई है। कैटरीना का फैशन सेंस भी काबिले-तारीफ है। 

कैटरीना का जीवनी

कैटरीना के करियर की शुरूआत मात्र 14 साल की उम्र में मॉडलिंग से हुई थी। मॉडलिंग के ही दौरान उन्‍हें फिल्‍म 'बूम' (2003) में कास्‍ट किया गया। इस बीच उन्‍हें कई ब्रांड्स भी एंडोर्स करने को मिले। फिल्‍म 'बूम' के ना चल पाने के बाद उन्‍होंने तेलुगु फिल्‍म 'मल्‍लीस्‍वरी' मे काम किया। इसके बाद वे फिल्‍म 'सरकार' में भी दिखाई दीं

 लेकिन मुख्‍य रूप से बड़ा ब्रेक उन्‍हें फिल्‍म 'मैंने प्‍यार क्‍यों किया' (2005) से मिला जिसमें उनके हीरो सलमान खान थे। इस फिल्‍म के बाद वह बॉलीवुड की एक स्‍थापित हिरोइनों में सुमार हो गईं। उसके बाद कैटरीना ने साल 206 में अक्षय कुमार के साथ हमको दीवाना कर गये फिल्‍म की यह फिल्‍म हिट रही और बिपासा के साथ ही कैटरीना के अभिनय की भी तारीफ की गयी। 

टॅग्स :कैटरीना कैफबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस