कार्तिक आर्यन को बहन की चोटी खींचना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगा दी क्लास, कहा- औरतों से नफरत...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 22, 2020 08:50 IST2020-04-22T08:50:05+5:302020-04-22T08:50:51+5:30

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो खाना खा रहे होते हैं, लेकिन उन्हें वह खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं आता।

/kartik-aaryan-slammed-for-misogynist-video- | कार्तिक आर्यन को बहन की चोटी खींचना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगा दी क्लास, कहा- औरतों से नफरत...

कार्तिक आर्यन को बहन की चोटी खींचना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगा दी क्लास, कहा- औरतों से नफरत...

Highlightsकार्तिक इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैंकार्तिक इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी नायाब एक्टिंग के लिए  जाने जाते हैं। अब तक अलग अलग तरह की फिल्में कार्तिक कर चुके हैं। एक्टर अपनी हर एक फिल्म से फैंस को मनोरंजित कर चुके हैं। इन दिनों कोरोना वायरस के  लॉकडाउन के कारण हर कोई घर में कैद है ऐसे में कार्तिक यहां भी फैंस को मनोरंजित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

कार्तिक इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। लॉकडाउन के बीच वह रोजाना कुछ ना  कुछ अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर करते नजर आ जाते हैं। हालांकि एक वीडियो के कारण कार्तिक को लोगों की बातों का सामना करना पड़ा गै। हाल ही में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan Video) अपनी बहन कृतिका तिवारी की चोटी खींचते नजर आ रहे थे। कार्तिक आर्यन के इस वीडियो पर लोग उन्हें घरेलू हिंसा करने के लिए खूब फटकार लगा रहे हैं।

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो खाना खा रहे होते हैं, लेकिन उन्हें वह खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं आता। ऐसे में वह अपनी बहन की चोटी खिंचकर उसे घुमाते हैं, जिसके बाद उनकी बहन पूरे घर में घूमती है और फिर उनकी बहन बालकनी से नीचे गिर जाती है और एक्टर के हाथ में केवल बेलन बचता है। एक्टर के इस वीडियो पर फैन्स खूब नाराजगी जता रहे हैं।



एक और ट्रोलर ने लिखा, "औरतों से नफरत वाली फिल्मों में एक्टिंग करना अलग चीज है, लेकिन भाई ये खुद ऐसी स्क्रिप्टिंग और डायरेक्टिंग भी कर रहे हैं। हालांकि अब वीडियो इंस्टाग्राम पर मौजूद नहीं है।

कार्तिक आर्यन एक भारतीय फिल्‍म अभिनेता हैं।उन्होंने हिंदी सिनेमा में फिल्म प्यार का पंचनामा से एंट्री मारी थी। यह फिल्म 2011 की जबरदस्त फिल्म साबित हुई थी।  फिल्म की कहानी आज के युवावर्ग को लेकर बनाई गयी थी। इसके बाद से अब तक कार्तिक कई बॉलीवुड फिल्‍मों में अभिनय कर चुकें हैं। जिनमें से सोनू के टीटू की स्‍वीटी और लुका छुपी आदि प्रमुख हैं।
 

Web Title: /kartik-aaryan-slammed-for-misogynist-video-

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे