लाइव न्यूज़ :

अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ आइलैंड में फंसना चाहते हैं कार्तिक आर्यन

By अमित कुमार | Updated: May 12, 2020 17:13 IST

सारा अली खान, अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर और नुसरत भरूचा जैसे एक्टर के साथ काम करने वाले कार्तिक खुद करीना कपूर के दीवाने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में कार्तिक ने करीना कपूर को लेकर अपनी दिल की बात कही है।आखिरी बार सारा अली खान कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'लव आजकल 2' में नजर आईं थीं।

एक्टर कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के उभरते सितारे हैं। कार्तिक बैक टू बैक कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। कार्तिक सोशल मीडिया पर भी काफी छाए रहते हैं। हाल ही में कार्तिक ने करीना कपूर को लेकर अपनी दिल की बात कही है। सारा अली खान, अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर और नुसरत भरूचा जैसे एक्टर के साथ काम करने वाले कार्तिक खुद करीना कपूर के दीवाने हैं। 

एक इंटरव्यू के रैपिड फायर सेशन के दौरान कार्तिक से पूछा गया कि वह किसके साथ एक आइलैंड में फंसना चाहेंगे तो उन्होंने तुरंत करीना कपूर खान का नाम लिया। कार्तिक ने कहा, 'वह मेरी फेवरेट हैं'।  इससे पहले कार्तिक आर्यन और करीन कपूर को एक साथ डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के शो में देखा गया था। जहां दोनों ने साथ में रैंप वॉक किया था। इन दोनों की तस्वीरों को फैंस ने भी जमकर पसंद किया था। 

बता दें कि कार्तिक आर्यन का नाम सारा अली खान से जुड़ता रहा है। दोनों कई बार एक साथ स्पॉट किए जा चुके हैं। सारा अली खान ने एक इंटरव्यू में खुलेआम कहा था कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। इसके बाद दोनों ने मिलकर एक साथ फिल्म भी किया और दोनों के रिलेशनशिप को लेकर तरह-तरह की खबरें भी आती रही है। आखिरी बार सारा अली खान कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'लव आजकल 2' में नजर आईं थीं। 

फिल्म रिलीज से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की जोड़ी इस फिल्म के जरिए दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहेगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही। सारा की बात करें तो वह आने वाले समय में वरुण धवन के साथ कुली नंबर वन में नजर आएंगी।

टॅग्स :कार्तिक आर्यनसारा अली खानकरीना कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!