कार्तिक आर्यन की ये खास फोटो देखकर खुद को रोक नहीं पाई ये एक्ट्रेस, कमेंट कर कही दिल की बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 8, 2019 03:45 PM2019-06-08T15:45:30+5:302019-06-08T16:03:35+5:30

एक्टर कार्तिक आर्यन जल्द लव आजकल 2 में नजर आएंगे। इसी बीच एक्टर ने एक पोस्ट शेयर की जिस पर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने कमेंट किया है।

kartik aaryan photo shilpa shetty comment | कार्तिक आर्यन की ये खास फोटो देखकर खुद को रोक नहीं पाई ये एक्ट्रेस, कमेंट कर कही दिल की बात

कार्तिक आर्यन की ये खास फोटो देखकर खुद को रोक नहीं पाई ये एक्ट्रेस, कमेंट कर कही दिल की बात

Highlightsकार्तिक आर्यन बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।इसी बीच एक्टर ने एक पोस्ट शेयर की जिस पर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने कमेंट किया है।

कार्तिक आर्यन बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कार्तिक की हर एक फोटो इंटरनेट पर धमाल मचा देती हैं। लुक छुपी एक्टर कार्तिक आर्यन जल्द लव आजकल 2 में नजर आएंगे। इसी बीच एक्टर ने एक पोस्ट शेयर की जिस पर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने कमेंट किया है।

हाल ही में  कार्तिक आर्यन ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि तुम जितने शांत हो जाओगे उतना ज्यादा सुन सकोगे। एक्टर का ये कैप्शन काफी गंभीर लग रहा है। फिलहाल स्टार की ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है।


ऐसे में इस फोटो पर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाई हैं।  शिल्पा शेट्टी  ने कमेंट किया 'वाह वाह वाह, वेरी डीप'। शिल्पा शेट्टी के कमेंट से ऐसा लग रहा है कि कार्तिक आर्यन के कैप्शन और फोटो से खुद शिल्पा शेट्टी भी बहुत प्रभावित हुई हैं।

कार्तिक लव आजकल 2 के बाद पति पत्नी और वो में नजर आएंगे।  इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। ।साथ ही कार्तिक  इन दिनों लव आजकल 2 की शूटिंग मे बिजी चल रहे हैं।

Web Title: kartik aaryan photo shilpa shetty comment

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे