करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा COVID पॉजिटिव, करण जौहर की पार्टी में हुई थीं शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 13, 2021 19:02 IST2021-12-13T16:55:33+5:302021-12-13T19:02:08+5:30

करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, करीना की मैनेजर पूनम दमानिया और मसाबा गुप्ता भी थीं। हाल ही में अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के आवास पर दी गई पार्टी में शामिल हुई थीं।

Kareena Kapoor Khan & Amrita Arora tested positive for COVID19 karan johar BMC has ordered RT-PCR test | करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा COVID पॉजिटिव, करण जौहर की पार्टी में हुई थीं शामिल

करण जौहर की पार्टी में शामिल हुई थीं।

Highlightsबृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने करीना और अमृता के संपर्क में आए लोगों को आरटीपीसीआर टेस्ट कराने का निर्देश दिया है।गोविंदा जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों का COVID-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया था। बीती रात करीना कपूर खान को उनके घर के बाहर स्पॉट किया गया।

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और उनकी सबसे अच्छी दोस्त अमृता अरोड़ा कोविड पॉजिटिव पाई गईं। बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) ने कहा कि दोनों के संपर्क में आए लोगों को आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने का आदेश दिया है। करण जौहर की पार्टी में शामिल हुई थीं।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया, “शनिवार को उनकी जांच की गई। कल, इसकी पुष्टि हुई कि वे दोनों संक्रमित हैं...दोनों घरों में पृथक-वास में हैं।” सूत्रों ने यह भी कहा कि लोगों को बीमारी के प्रसार से बचने के लिए कोविड संबंधी नियमों का पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जो लोग दोनों अभिनेत्रियों के संपर्क में आए थे, उनका पता लगा लिया गया है औ्र उनकी जांच कराई गई है। उनकी जांचों के परिणामों का इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि महानगरपालिका उन खबरों की जांच करेगी कि क्या दोनों अभिनेत्रियों ने कुछ पार्टियों में शामिल होने के दौरान कोविड-19 संबंधी नियमों का उल्लंघन किया है।

अभिनेत्रियों को हाल ही में कई पार्टियों में भाग लेते और उचित COVID-19 दिशानिर्देशों का पालन नहीं करते हुए देखा गया है। हाल ही में अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के आवास पर दी गई पार्टी में शामिल हुई थीं। उनके साथ करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, करीना की मैनेजर पूनम दमानिया और मसाबा गुप्ता भी थीं।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने करीना और अमृता के संपर्क में आए लोगों को आरटीपीसीआर टेस्ट कराने का निर्देश दिया है। इससे पहले, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, उर्मिला मातोंडकर, मलाइका अरोड़ा, अक्षय कुमार, अमित साध, गोविंदा जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों का COVID-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया था। बीती रात करीना कपूर खान को उनके घर के बाहर स्पॉट किया गया।

करीना कपूर खान अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जो अकादमी पुरस्कार विजेता 'फॉरेस्ट गंप' का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है। हिंदी संस्करण में आमिर खान भी मुख्य भूमिका में हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज डेट एक बार फिर टाल दी गई है। वैलेंटाइन डे 2022 पर रिलीज होने वाली फिल्म अब बैसाखी 2022 पर रिलीज होगी। 

Web Title: Kareena Kapoor Khan & Amrita Arora tested positive for COVID19 karan johar BMC has ordered RT-PCR test

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे