लाइव न्यूज़ :

जिस डाइटिशन की सलाह से करीना कपूर ने हासिल किया था जीरो साइज फिगर, उन्होंने बताया खांसी, जुकाम और फ्लू से बचने के घरेलू उपाय

By अमित कुमार | Updated: June 26, 2020 07:28 IST

डाइटिशन ऋजुता दिवेकर ने ट्विटर पर एक पोस्ट लिखकर लोगों को खांसी, जुकाम और फ्लू के घरेलू उराय के बारे में जानकारी दी। ऋजुता दिवेकर का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देऋजुता दिवेकर की सलाह से करीना कपूर ने जीरो साइज फिगर को हासिल किया था। अब ऋजुता दिवेकर ने लोगों को खांसी, जुकाम और फ्लू से बचने का घरेलू उपाय बताया है। करीना कपूर खान ने अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर को शानदार तरीके से जन्मदिन की बधाई दी थी।।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान देती हैं। यही वजह है कि 39 साल की उम्र में भी वह बेहद खूबसूरत दिखाई देती हैं। करीना के इस शानदार लुक के पीछे उनके डाइटिशन ऋजुता दिवेकर का बड़ा हाथ रहा है। ऋजुता दिवेकर की सलाह से करीना कपूर ने जीरो साइज फिगर को हासिल किया था। अब ऋजुता दिवेकर ने लोगों को खांसी, जुकाम और फ्लू से बचने का घरेलू उपाय बताया है। ऋजुता दिवेकर का यह पोस्ट लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। 

ऋजुता दिवेकर ने खांसी, जुकाम और फ्लू से बचने के लिए बताए ये उपाय

घी, सूखा अदरक, हल्दी, गुड़ को एक समान मात्रा में मिलाकर सुबह और रात सेवन करें.नाश्ते में रागी पॉरिज और डोसा लेंमीड मॉर्निंग में काजू और गुड़ का सेवन करें.लंच में मूंग दाल के साथ हर रोज चावल और घी का सेवन करें.शाम को स्नैक में गुड़, पोहा-दूध, अंडे और टोस्ट, घर में जमाई दही और पोहा लें.रात को डिनर में दाल खिचड़ी, मछली और कुलिथ, चावल और घी लें.अदरक, नींबू, शहद चाय या कश्मीरी कवाह केसर के साथ उसमें अदरक और बादाम हो. ऐसा स्पेशल ड्रींक का सेवन करें. 

करिश्मा कपूर को शानदार तरीके से किया बर्थडे विश

करीना कपूर खान ने कल यानी 25 जून को अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर को शानदार तरीके से जन्मदिन की बधाई दी थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दोनों की कुछ अनदेखी तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। यही नहीं, इस वीडियो के साथ करीना ने करिश्मा के लिए कैप्शन भी लिखा है। इसमें बेबो लोलो को बड़ी बहन के अलावा अपनी मां और बेस्ट फ्रेंड बता रही हैं।

सैफ अली खान से शादी करने से पहले लोगों से मिल रही थी बेबो को ऐसी सलाह

करीना कपूर ने 'कॉफी विद करण' में खुलासा किया कि सैफ अली खान से शादी करने से पहले कई लोगों ने उन्हें मना किया था। साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने तो उन्हें चेतावनी भी थी। बेबो ने बताया कि लोगों का कहना था कि सैफ 2 बच्चों के पिता हैं और तलाकशुदा व्यक्ति हैं। उनसे शादी करना सही नहीं है। करीना कपूर ने बताया, 'मुझे खुशी है कि लोग अपने प्यार के बारे में अधिक बातें करने लगे हैं। जब मैं सैफ से शादी करना चाहती थी तो हर कोई ऐसे व्यवहार करता था कि उनके दो बच्चे हैं, वह तलाकशुदा हैं। कई लोगों ने सवाल भी किया कि क्या आपको पक्का है कि आप सैफ से शादी करना चाहती हैं?

टॅग्स :करीना कपूरबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच