लाइव न्यूज़ :

फैंस के सामने जल्द होगी 'जूनियर नवाब' की एंट्री, करीना कपूर और सैफ अली खान कर रहे हैं ये खास तैयारी

By अमित कुमार | Updated: February 28, 2021 19:27 IST

Kareena Kapoor and Saif Ali Khan to introduce their second baby: खबर आ रही है कि सैफ और करीना कपूर खान ने अपने दूसरे बच्चे को दुनिया के सामने लाने की खास प्लानिंग की है। वह तैमूर के छोटे भाई के नाम की घोषणा भी जल्द ही करने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकरीना कपूर खान हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। फैंस करीना और सैफ के दूसरे बेटे की झलक देखने के लिए बेताब हैं।करीना कपूर जल्द ही अपने दूसरे बेटे की तस्वीर और नाम सोशल मीडिया पर शेयर करने वाली हैं।

Kareena Kapoor and Saif Ali Khan to introduce their second baby: सैफ अली खान और करीना कपूर इस बार अपने बेबी का दीदार कराने में काफी देर कर रहे हैं। कपल के पहले बेटे तैमूर अली खान की तस्वीर उनके जन्म के तुरंत बाद सामने आई थी, लेकिन दूसरे बेटे की झलक एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद अब तक देखने को नहीं मिली है। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कपल ने फैसला किया है कि वह फिलहाल मीडिया के सामने नहीं आएंगे। वह अपने दूसरे बच्चे को सोशल मीडिया के जरिए दुनिया से रूबरू करवाएंगे। सैफ अपने परिवार के कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर बेहद सतर्क हैं। यही कारण है कि बच्चे के जन्म के बाद उन्होंने पूरी फैमिली को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी है। 

रिपोर्ट के मुताबिक नन्हे नवाब को दुनिया के सामने लाने की जिम्मेदारी करीना कपूर की होगी। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ही दूसरे बेटे की तस्वीर और उसका नाम शेयर करेंगी। करीना कपूर के पहले बेटे का जन्म हुआ तो उनके नाम तैमूर को लेकर काफी विवाद हुआ था। पिछले ही साल दिसंबर में करीना का एक बयान भी आया था जिसमें उन्होंने बताया था कि वे कैसे तैमूर नाम पर विवाद के बाद डर गई थीं। 

उन्होंने कहा था कि बेटे का नाम अर्थ के आधार पर रखा...जिसका मतलब होता है लोहा, ऐसा व्यक्ति जो मजबूत हो। इसका इतिहास से कोई लेना देना नहीं है। हाल में दूसरे बच्चे के जन्म से पहले सैफ और करीना नए घर में शिफ्ट हो चुके हैं। करीना प्रेगनेंसी के दौरान भी काम में काफी व्यस्त नजर आई थीं। वे हाल में आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के कुछ हिस्सों की शूटिंग के लिए दिल्ली आई थीं। साथ ही कई कमर्शियल्स भी उन्होंने शूट किया।

टॅग्स :करीना कपूरसैफ अली खानबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच