लाइव न्यूज़ :

पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा की जगह करण कुंद्रा का नाम और तस्वीरें इस्तेमाल, लोगों द्वारा अभिनेता को पड़ी गाली तो...

By अनिल शर्मा | Updated: July 26, 2021 11:59 IST

करण कुंद्रा ने बताया कि इस घटना के बाद कई लोगों ने मुझे गाली भी दिए तो कइयों ने मुझे टैग करके ट्वीट किए। हालांकि करण कुंद्रा के फैंस ने इस गलती की ओर ध्यान दिलाया और उसे सही किया। करण के मुताबिक कई लोगों ने तो उन्हें शिल्पा शेट्टी का पति तक लिखा।

Open in App
ठळक मुद्देराज कुंद्रा की जगह करण कुंद्रा के नाम और तस्वीरों को हुआ इस्तेमाल तो भड़के अभिनेताकहा- कुछ लोग हमेशा यही सोच सकते हैं कि उन्हें ही पोर्न बनाने में पकड़ा गया थाकरण ने कहा ट्विटर पर लोग उन्हें टैग कर भलाबुरा कहा

मुंबईः पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार हुए उद्योगपति राज कुंद्रा की जगह कुछ मीडिया हाउस ने अभिनेता करण कुंद्रा की तस्वीरें और नाम का इस्तेमाल किया जिसकी वजह से अभिनेता खासे नाराज हैं। करण कुंद्रा ने इसे निराशाजनक बताया है। अभिनेता ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सिर्फ मेरी तस्वीर ही नहीं, कुछ ने मेरे नाम का भी इस्तेमाल किया।

करण ने बताया कि जब मैं उठा और मैंने अपना ट्विटर खोला, तो मैंने देखा कि बहुत से लोग मुझे टैग कर ट्वीट किए जा रहे हैं। वे समझ रहे थे कि मैं ही इस विवाद में फंसने वाला मैं ही हूं। करण के मुताबिक पहले वे ये सब देखकर हैरान रह गए क्योंकि राज कुंद्रा के मामले की जानकारी उन्हें नहीं थी। करण ने बताया कि मैं उस आर्टिकल का स्क्रीन शॉट भी रखा हूं जिसमें लिखा था- 'करण कुंद्रा पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार'।

करण कुंद्रा ने बताया कि इस घटना के बाद कई लोगों ने मुझे गाली भी दिए तो कइयों ने मुझे टैग करके ट्वीट किए। हालांकि करण कुंद्रा के फैंस ने इस गलती की ओर ध्यान दिलाया और उसे सही किया। करण के मुताबिक कई लोगों ने तो उन्हें शिल्पा शेट्टी का पति तक लिखा। अभिनेता ने आगे कहा कि कुछ लोग हमेशा यही सोच सकते हैं कि पोर्न बनाने के लिए उन्हें ही पकड़ा गया था। 

करण ने कहा कि जिस आर्टिकल में उनकी तस्वीर और नाम का इस्तेमाल किया गया था, उसका स्क्रीन शॉट भी रखा है। ऐक्टर ने कहा-  इतने सारे लोगों ने इसे पढ़ा है। उस लेख का स्क्रीनशॉट मेरे पास है। अब, अगर कोई इसे एक छोटे से शहर में पढ़ता है, और समाचार नहीं पढ़ता है, तो वे सोच सकते हैं कि पोर्न में गिरफ्तार होने वाला मैं ही था । अभिनेता ने कहा कि कई पोस्ट दिखे जिसमें कहा गया- ‘ये रोडीज करने वाला बंदा पोर्न बना रहा है'।

टॅग्स :राज कुंद्राबॉलीवुड गॉसिपशिल्पा शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच