Ranya Rao Arrested: सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुईं कन्नड एक्ट्रेस रान्या राव, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2025 10:14 IST2025-03-05T09:38:48+5:302025-03-05T10:14:50+5:30

Ranya Rao Arrested: गिरफ्तारी के बाद रान्या राव को पूछताछ के लिए बेंगलुरु के एचबीआर लेआउट में डीआरआई मुख्यालय ले जाया गया।

Kannada actress Ranya Rao arrested with 14.8 kg gold court sent her to judicial custody for 14 days | Ranya Rao Arrested: सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुईं कन्नड एक्ट्रेस रान्या राव, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

Ranya Rao Arrested: सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुईं कन्नड एक्ट्रेस रान्या राव, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

Ranya Rao Arrested: साउथ इंडियन सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रान्या राव को सोने की तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया है। एयरपोर्ट से अभिनेत्री को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें कोर्ट पेश किया गया, जहां 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में उन्हें भेज दिया गया है। 

गौरतलब है कि राजस्व आसूचना निदेशालय ने बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कन्नड अभिनेत्री रान्या राव के पास से 14.8 किलोग्राम सोना जब्त किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि सोमवार रात गिरफ्तारी के बाद अभिनेत्री को आर्थिक अपराध अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

अधिकारियों के अनुसार, राव एमिरेट्स की उड़ान से दुबई से यहां पहुंचीं थीं और उनकी अक्सर होने वाली अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर निदेशालय की नजर थी। अधिकारियों ने बताया कि वह कथित तौर पर अपने कपड़ों में छिपाकर सोना लाई थीं।

Web Title: Kannada actress Ranya Rao arrested with 14.8 kg gold court sent her to judicial custody for 14 days

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे