एक्ट्रेस ने सुसाइड से पहले बनाया था वीडियो, बॉयफ्रेंड को बताया इसके लिए जिम्मेदार
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 2, 2020 14:53 IST2020-06-02T14:53:08+5:302020-06-02T14:53:08+5:30
मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान (Wajid Khan) के निधन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर दिया वहीं अब कन्नड़ एक्ट्रेस चंदना (Chandana) के सुसाइड करने की खबर सामने आई हैं

एक्ट्रेस ने सुसाइड के लिए बॉयफ्रेंड बताया जिम्मेदार (ट्विटर फोटो)
बीते सोमवार को कन्नड़ एक्ट्रेस चंदना ने निधन की खबर सामने आई थी। इस खबर ने हर किसी को हौरान करके रख दिया था। इस खबर से पूरे कन्नड़ फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। 29 साल की एक्ट्रेस ने जहर खाकर अपनी जान दे दी थी। अब खबरों की मानें तो एक्ट्रेस ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने कथित बॉयफ्रेंड दिनेश को बताया है।
बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार एक्ट्रेस ने मरने से पहले अपना एक वीडियो बनाया थाय़ इस वीडियो में एक्ट्रेस ने जान देने का कारण धोखा बताया है। खबर के अनुसार एक्ट्रेस ने मरने से पहले एक लंबा स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया था जिसमें मरने का कारण दिनेश की बेवफाई को बताया था।
एक्ट्रेस दिनेश के साथ 5 सालों से रिलेशनशिप में थी। वह लगातार बॉयफ्रेंड से शादी की बात करती थी, लेकिन वह हमेशा टाल देता था। इल्जाम लगाते हुए एक्ट्रेस ने कहा है कि वह उसका इस्तेमाल कर रहा था। दिनेश के और भी लड़कियों से अफेयर थे। इसी कारण से उसने ये बड़ा कदम उठाया है।
खबर के अनुसार एक्ट्रेस के माता पिता ने दिनेश के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। अब पुलिस ने दिनेश और उनके माता पिता को हिरासत में ले लिया है। अभी पुलिस की आगे की कार्यवाई जारी है। इसके अलावा ये भी बात पता चली है कि दिनेश ने ही अदाकारा को अस्पताल तक पहुंचाया था लेकिन जैसे ही पता चला कि वो मर चुकी हैं वो अस्पताल से मौका देखते ही भाग निकला है।