लॉकडाउन का असर: सबसे ज्यादा सर्च हुए ये दो अहम की-वर्ड, जानकर रह जाएंगे आप हैरान
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 25, 2020 15:34 IST2020-04-25T15:34:54+5:302020-04-25T15:34:54+5:30
वेब सर्विस प्रोवाइडर याहू ने एक सर्वे रिलीज किया है, सर्वे में लॉकडाउन के दौरान भारत में किन-किन चीजों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया, इसका ब्यौरा दिया गया है

लॉकडाउन का असर: सबसे ज्यादा सर्च हुए ये दो अहम की-वर्ड, जानकर रह जाएंगे आप हैरान
कोरोना वायरस के कारण इन दिनों लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में हर कोई जानकारी प्राप्त करने के लिए सोशल मीडिया पर आश्रित है। इस दौरान लोग सर्च इंजन पर कोरोना वायरस से जुड़ी खबरें और चीजें हद से ज्यादा सर्च कर रहे हैं। हाल ही में वेब सर्विस प्रोवाइडर याहू ने एक सर्वे रिलीज किया है. इस सर्वे में लॉकडाउन के दौरान भारत में किन-किन चीजों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया, इसका ब्यौरा दिया गया है।
एंटरटेमेंट जगत की बात करें तो बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर से लेकर दूरर्दशन पर रामायण के रीटेलीकास्ट भी काफी ज्यादा सर्च किए गए है। लोगों ने इस लॉकडाउन में रामायण और कनिका कपूर के बारे में तरह तरह की जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की गै।
इस सर्वे के अनुसार सेलेब्रिटीज में सबसे ज्यादा कनिका कपूर को सर्च किया गया है। जबकि इस लॉकडाउन के पहले प्रियंका चोपड़ा यूजर्स की पहली पसंद थीं। प्रियंका को सबसे ज्यादा सर्च किया जाता था। जबसे कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई, तब से वे सर्च इंजन में टॉप सर्च सेलिब्रिटी बन गईं।
जबकि शोज की बात करें तो लॉकडाउन में रामायण को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।रामायण रातो रात एंटरटेनमेंट जगत के टॉप मोस्ट सर्च्ड शो में शुमार हो गया। इसके अलावा टॉप-5 मोस्ट सर्च्ड एंटरटेनमेंट कंटेंट में हॉलीवुड मूवी कॉन्टेजियन भी शामिल है।