लाइव न्यूज़ :

कंगना ने रेखा को दी जन्मदिन की बधाई, गॉडमदर कहकर किया संबोधित

By वैशाली कुमारी | Updated: October 10, 2021 17:17 IST

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने रेखा को खास अंदाज में बधाई दी है। कंगना ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल नोट लिखा है जिसमें रेखा को उन्होंने गॉडमदर कहकर संबोधित किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेखा के साथ एक तस्वीर साझा की हैकंगना ने रेखा को गॉडमदर कहकर संबोधित किया है

हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस रेखा का आज जन्मदिन है। 10 अक्टूबर 1954 को रेखा का जन्म हुआ था। इस साल वह अपना 67 वा बर्थडे मना रही हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर फैन्स उन्हें अलग अलग तरीके से बधाइयां दे रहे हैं। इसी के साथ बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। कंगना ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल नोट लिखा है जिसमें रेखा को उन्होंने गॉडमदर कहकर संबोधित किया है। 

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेखा के साथ एक तस्वीर साझा की है। उस तस्वीर पर कंगना ने लिखा है कि "मेरी गॉड मदर प्रिय रेखा जी को जन्मदिन की बधाई अनुग्रह शान और सुंदरता की प्रतिमूर्ति"। इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के शादी की रिसेप्शन की बताई जा रही है। इस फोटो में कंगना ने क्रीम कलर की साड़ी और रेखा ने लाल रंग की साड़ी कैरी की है। 

जहां कंगना रेखा को अपना गॉड मदर बुलाती है वही रेखा ने भी एक बार मराठी तारका अवार्ड में कहा कि अगर उनकी बेटी होती तो वह बिल्कुल कंगना की जैसी होती। इसके साथ ही रेखा ने कंगना की फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी की रिलीज से पहले उन्हें रियल लाइफ झांसी की रानी कहा था। इसके साथ ही एक और इंटरव्यू में कंगना ने बताया कि रेखा जी का हाव-भाव और शिष्टाचार सभी से परे हैं।

टॅग्स :कंगना रनौतरेखाहैप्पी बर्थडेहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस