लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत की बहन रंगोली ने प्रियंका चोपड़ा पर साधा निशाना, हाथ जोड़कर कही ये बात

By मेघना वर्मा | Updated: September 26, 2019 12:14 IST

रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर हमेशा ही अपने बयानों के लिए जानी जाती हैं। तापसी पन्नू से लेकर अनुराग कश्यप तक करण जौहर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, रंगोली हर किसी के लिए ट्वीट करती रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं।प्रियंका चोपड़ा की ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपनी अगली फिल्म थलाइवा की तैयारियों में जुटी हैं। सिर्फ यही नहीं कंगना रनौत बीते कई महीनों से पर्यावरण को लेकर भी लोगों को जागरुक कर रही हैं। ऐसे में उनकी बहन रंगोली चंदेल ने अब देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा है। 

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। जिसमें एक्ट्रेस ग्रेटा थनबर्ग की तारीफ कर रही हैं। ग्रेटा 15 साल की है। जो स्वीडन से आती हैं। बीते कई दिनों से उनका पर्यावरण के लिए दी गई एक स्पीच भी वायरल हो रही है। ग्रेटा को सबसे कम उम्र की पर्यावरण एक्टिविस्ट भी कह सकते हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, 'शुक्रिया ग्रेटा कि तुमने हमें जगाया आपकी जनरेशन ने हमें दिखाया कि अपने पर्यावरण को क्रिटकल सिचूएशन से बचाना होगा। क्योंकि आखिर में सिर्फ यही दुनिया ही तो बचेगी हमारे पास।' प्रियंका के इस ट्वीट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। मगर रंगोली चंदेल को प्रियंका का ये ट्वीट कुछ खास नहीं लगा और उन्होंने तंज कस डाला।

रंगोली चंदेल ने प्रियंका को इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'डियर प्रियंका आपको वापिस आया देख बहुत खुशी हो रही है, हां ये यंग लड़की बेहतरीन काम कर रही है मगर हमारे देश में भी बहुत लोग तन मन और धन से पर्यावरण के लिए काम कर रहे हैं। सिर्फ लेक्चर नहीं दे रहे रिजल्ट भी ला रहे हैं। उनके लिए भी कुछ प्यार के शब्द बोल दीजिए...अच्छा लगेगा।' इस ट्वीट के बाद रंगोली ने नमस्ते का इमोजी लगाया है।

सोशल मीडिया पर रंगोली के साथ प्रियंका चोपड़ा का ये ट्वीट भी बहुत वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स आ रहा है। कुछ इसे पसंद कर रहे हैं तो कुछ इसे नापसंद। अब देखना होगा देसी गर्ल इसका जवाब कैसे देती हैं। 

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?