लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत का मामला संसद में उछला, भाजपा सांसदों ने किया समर्थन तो जया बच्चन ने बोला हमला

By शीलेष शर्मा | Updated: September 15, 2020 20:06 IST

महाराष्ट्र सरकार उन पर हमला कर रही है, उनके कार्यालय को तोड़ा गया। अगर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इनको सुरक्षा प्रदान नहीं करते तो उनकी जान के लिए भी बड़ा ख़तरा पैदा हो सकता था। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कंगना का मुद्दा उठाते हुये महाराष्ट्र सरकार पर तीखा हमला किया।सांसद शर्मा ने मोदी-शाह और हिमाचल के मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए साफ़ किया कि कंगना ने जो मुद्दे उठाये हैं वह सही मुद्दे हैं। सांसद जया बच्चन ने तीखा हमला बोला यह कहते हुए "जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं।"

नई दिल्लीः कंगना रनौत को लेकर उठा विवाद अब संसद तक जा पहुंचा है। संसद के दोनों सदनों में आज इसकी गूँज सुनायी दी। हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कंगना का मुद्दा उठाते हुये महाराष्ट्र सरकार पर तीखा हमला किया।

उनका आरोप था कि महाराष्ट्र सरकार उन पर हमला कर रही है, उनके कार्यालय को तोड़ा गया। अगर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इनको सुरक्षा प्रदान नहीं करते तो उनकी जान के लिए भी बड़ा ख़तरा पैदा हो सकता था। 

सांसद शर्मा ने मोदी-शाह और हिमाचल के मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए साफ़ किया कि कंगना ने जो मुद्दे उठाये हैं वह सही मुद्दे हैं। इससे तमाम रहस्यों से पर्दा उठेगा। भाजपा सांसद रवि किशन द्वारा कल लोक सभा में समूचे बॉलीवुड पर ड्रग धंधे में लिप्त होने की बात कही थी, जिसे लेकर आज राज्यसभा में फिल्म अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन ने तीखा हमला बोला यह कहते हुए "जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं।" जया बच्चन ने सभापति से संरक्षण की भी मांग की।  

प्याज का मुद्दा उठाते हुए सरकार का ध्यान खींचा

भाजपा सांसद भारती प्रवीण पवार ने प्याज का मुद्दा उठाते हुए सरकार का ध्यान खींचा और सरकार से मांग की कि निर्यात पर प्रतिबन्ध को लेकर वह फिर से विचार करें क्योंकि इससे भारत के प्याज पैदा करनेवाले किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़  सकता है। 

इस बावत भारती प्रवीण पवार ने वाणिज्य मंत्री को पत्र भी लिखा है। ग़ौरतलब है कि शरद पवार इस मामले में पहले ही हस्तक्षेप कर चुके हैं और पीयूष गोयल से मुलाक़ात कर निर्णय पर फिर से विचार करने को कह चुके हैं। उन्होंने प्याज उत्पाद करने वाले किसानों की नाराज़गी से भी सरकार को अवगत कराया है।

टॅग्स :कंगना रनौतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाकांग्रेसहिमाचल प्रदेशनरेंद्र मोदीअमित शाहउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस