लाइव न्यूज़ :

सामने आया बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत का पुराना वीडियो, कबूली थी ड्रग एडिक्ट होने की बात

By अमित कुमार | Updated: September 13, 2020 09:54 IST

एक्ट्रेस कंगना रनौत बॉलीवुड माफिया को लेकर लगातार अपनी बात रखती रही हैं। कंगना ने हाल ही में ड्रग्स मामले में कई बड़े स्टार्स की जांच करने को कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से बॉलीवुड के कई सेलिब्रेटी इसके चपेटे में आ गए हैं।कंगना पर ड्रग्स लेने के आरोप भी लगे जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने जांच के इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।इन दिनों कंगना रनौत का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। कंगना अपने एक बयान के कारण लगातार चर्चा में हैं। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के केस में पुलिस का ढीला रवैया देखकर कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से की थी। उनके इस बयान के बाद से लगातार वह सवालों के घेरे में हैं। शिवसेना और कंगना के बीच बयानबाजी का सिलसिला अब तक जारी है। 

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से बॉलीवुड के कई सेलिब्रेटी इसके चपेटे में आ गए हैं। कंगना पर ड्रग्स लेने के आरोप भी लगे जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने जांच के इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। इन दिनों कंगना रनौत का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कंगना बताती हैं कि वह एक ड्रग एडिक्ट थी। 

कंगना ने कहा था ड्रग एडिक्ट होने की बात

वायरल हो रहे वीडियो में कंगना कहती हैं, 'जैसे ही मैं घर से भागी, एक-दो साल में मैं फिल्म स्टार थी, एक ड्रग एडिक्ट थी। मेरी जिंदगी में इतने सारे कांड चल रहे थे कि मैं ऐसे लोगों के हाथों में लग चुकी थी कि बहुत खतरा था। जब इतना सब हो रहा था मेरी लाइफ में तब में टीनएजर ही थी।' कंगना के इस वीडियो से साफ है कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें भी इस नशे की आदत थी। 

कंगना पर ड्रग्स लेने के आरोप की जांच का महाराष्ट्र सरकार ने दिया आदेश

महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि मुंबई पुलिस को अभिनेत्री कंगना रनौत पर लगाये गये मादक पदार्थों के सेवन करने के आरोप की जांच करने कहा गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस को इस सिलसिले में राज्य के गृह विभाग से एक पत्र प्राप्त हुआ है। इस विषय की जांच अपराध शाखा करेगी। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि मुंबई पुलिस अभिनेता अध्ययन सुमन के इन आरोपों की जांच करेगी कि कंगना ने मादक पदार्थों का सेवन किया था। 

 

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच