लाइव न्यूज़ :

सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कंगना रनौत ने साधा निशाना, लिखा-गांधी ने कमजोर दिमाग वाले नेहरू को PM बनाया ताकि...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 31, 2020 12:21 IST

कंगना रनौत ने पटेल के बहाने गांधी-नेहरू पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि पटेल के प्रधानमंत्री ना बनने से देश ने कष्ट भोगा।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना के ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गए हैं।कंगना का कहना है कि भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को जयंती की शुभकामनाएं

देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को आज हर कोई याद कर रहा है। वल्लभभाई पटेल को देशवासी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी है। लेकिन इसके साथ ही एक्ट्रेस ने नेहरु और गांदी पर निशाना भी साधा है। 

कंगना ने ट्वीट करके सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी है। ऐसे में कंगना ने निशाना साधते हुए उन्होंने पटेल को देश का सच्चा लौह पुरुष बताया है और लिखा है कि उनके प्रधानमंत्री ना बनने के फैसले का हमें पछतावा है।

कंगना ने ट्वीट में लिखा है, उन्होंने सिर्फ गांधी को खुश करने के लिए भारत के पहले प्रधानमंत्री की पोजिशन, जिसके लिए वह चुने गए और योग्य थे, छोड़ दी थी, क्योंकि उनको लगता था कि नेहरू अच्छी इंग्लिश बोलते हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने कष्ट नहीं सहा बल्कि दशकों राष्ट्र ने कष्ट भोगता रहा। हमें बेशर्म होकर वो वापस छीनना चाहिए जो आधिकारिक तौर पर हमारा है।

इसके बाद दूसरे ट्वीट में कंगना ने लिखा, वह भारत के सच्चे लौह पुरुष हैं, मुझे लगता है कि गांधीजी को नेहरू जैसा कमजोर दिमाग का आदमी चाहिए था, जिसे वह कंट्रोल कर सकें और उसको आगे रखकर देश चला सकें, वो एक अच्छा प्लान था लेकिन गांधी की हत्या के बाद जो हुआ वह बड़ी त्रासदी थी।

कंगना के ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गए हैं। कंगना का कहना है कि भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को जयंती की शुभकामनाएं। आप वो पुरुष हैं जिसने आज का अखंड भारत दिया लेकिन आपने प्रधानमंत्री का पद त्यागकर अपनी महान लीडरशिप और विजन हमसे दूर रखा। हमें आपके फैसले पर बहुत पछतावा है।

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस