मुंबई में मेट्रो के लिए पेड़ों के कटने पर भड़कीं कंगना रनौत, दे डाली ये सलाह
By मेघना वर्मा | Updated: September 5, 2019 19:43 IST2019-09-05T19:43:45+5:302019-09-05T19:43:45+5:30
मुंबई में मेट्रो लाइन के लिए जंगलों को और पेड़ों का काटने की बात कही जा रही है। मेट्रो के लिए 2700 पेड़ काटने का लोग लगातार विरोध कर रहे हैं।

आखिरी बार कंगना राजकुमार राव के साथ फिल्म जजमेंटल है क्या में दिखाई दी थी।
कंगना रनौत अक्सर ही अपनी राय सामाजिक मुद्दों पर रखती हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई मेट्रो के मुद्दे पर अपनी बात कही है। जंगलों को काटने पर चल रहे बवाल में उन्होंने भी अपनी राय रखी है और पूरी बेबाकी से बात कही है। एक्ट्रेस ने कहा है कि हमें पेड़ लगाने के साथ ही जानवरों को लेकर सोचने की भी सख्त जरूरत है।
पिंकविला की खबर के अनुसार कंगना रनौत ने सुझाव दिया है साथ ही कहा है, ' कॉलोनी को लेकर मेरे ख्याल से हमें 3-4 साल की योजना बनानी चाहिए। इसके बाद मेट्रो की प्लानिंग करना चाहिए। मेट्रो के लिए रुक सकते हैं, लेकिन इस तरह पेड़ काटकर मुंबई को सिर्फ पत्थरों से भरा जंगल नहीं बना सकते हैं।'
कंगना रनौत की इस बात पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कुछ दिनों पहले साहो एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म का प्रमोशन छोड़कर पेड़ काटे जाने का पूरा विरोध किया था। सड़क पर वह हाथों में बैनर पकड़े पेड़ों को काटने से रोकने के लिए ना सिर्फ प्रोटेस्ट कर रही थीं बल्कि लोगों को इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए भी कह रही थीं।
बता दें मुंबई में मेट्रो लाइन के लिए जंगलों को और पेड़ों का काटने की बात कही जा रही है। मेट्रो के लिए 2700 पेड़ काटने का लोग लगातार विरोध कर रहे हैं। जिस तरह अमेजन के जंगलों को दुनिया का फेफड़ा कहा जाता है उसी तरह इन जंगलों को मुंबई का फेफड़ा कहा जाता है। जिसे बचाने के लिए आम पब्लिक से लेकर सेलेब्स तक सामने आ रहे हैं।
कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही कंगना पंगा फिल्म में नजर आएंगी। वहीं उनकी फिल्म जयललिता की बायोपिक थलाइवी भी लाइनअप है। यह फिल्म हिंदी समित तमिल में भी रिलीज की जाएगी। आखिरी बार कंगना राजकुमार राव के साथ फिल्म जजमेंटल है क्या में दिखाई दी थी।
